अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 203 दिन से गिरावट की स्थिति, इसके बावजूद आम जनता को राहत नहीं: विभा पटेल News by mpeditor - December 13, 2022December 13, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में लगातार गिरावट के बावजूद केंद्र सरकार, आम आदमी को पेट्रोल और डीजल की कीमत में लाभ नहीं दे रही हैं। कच्चे तेल में गिरावट का सिलसिला बीते 203 दिन से जारी हैं, लेकिन भोपाल समेत पूरे प्रदेश और देश में पेट्रोल और डीजल के दाम प्रति लीटर उच्च स्तर पर बने हुए हैं। तेल कंपनियां देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं कर रही हैं। विभा पटेल ने कहा किये सर्वविदित है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों के कारण माल ढुलाई खर्च पूर्व से काफी बढ़ा हुआ है। यात्री किराया भी महंगा हुआ