भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जा रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता का दिल का दौरा पड़ने से निधन News by mpeditor - December 3, 2022December 3, 20220 आगर-मालवा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों मध्य प्रदेश में है और यहां यात्रा का ग्यारहवां दिन है। शनिवार सुबह यात्रा आगरमालवा जिले के ग्राम महुड़िया से शुरू हुई। यात्रा में शामिल होने आ रहे पार्टी के एक नेता मांगीलाल शाह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राजगढ़ जिले के समीपस्थ नगर जीरापुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जीरापुर नगर परिषद के पार्षद प्रतिनिधि मांगीलाल शाह शनिवार सुबह भारत जोड़ो यात्रा यात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। साथ में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें तत्काल सिविल हास्पिटल में उपचार के लिए लाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उनकी मौत
चलती मेट्रो बस में चाल को पड़ा दिल का दौरा, तीन वाहनों को टक्कर मारी MP by mpeditor - December 2, 2022December 2, 20220 जबलपुर। मेट्रो बस के चालक को वाहन चलाते वक्त शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ गया। अनियंत्रित बस ने सड़क से गुजर रहे तीन वाहनों को टक्कर मार दी। बस के ड्राइवर की दिल के दौरे से मौत हो गई, वहीं ऑटो और बाइक पर सवार लोग घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दमोहनाका से बरेला मार्ग पर चलने वाली बस के ड्राइवर को शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हॉर्ट अटैक आ गया। एकाएक दौरा आने से बस अनियंत्रित हो गई। इस दौरान बस ने कार को टक्कर मारी और कार के आगे बाइक पर सवार को टक्कर लगी और वह बुरी तरह से घायल हो गया। बस ने एक ई-रिक्शा को भी रौंद दिया। किसी तरह बस को रोका
मप्र भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा का हृदयाघात से निधन MP by mpeditor - September 11, 2022September 11, 20220 भोपाल/ इंदौर। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता उमेश शर्मा का रविवार शाम हृदयाघात से निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गुजरात चुनाव में ड्यूटी से लौटने के बाद शर्मा को आज सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था, जहां उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीति जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अनेक नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। भाजपा के साथ कांग्रेस नेताओं ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा को हाल ही में बड़ी