मुख्यमंत्री शिवराज ने हेलीकॉप्टर से लिया बाढ़ के हालात का जायजा MP by mpeditor - August 23, 20220 विदिशा। जिले में विगत दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। बारिश के कारण बेतवा खतरे का निशान से उपर बह रही है और उसके जल स्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को हेलीकॉप्टर से जिले के दो विधानसभा क्षेत्रो का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की स्थित का जायजा लिया। मुख्यमंत्री चौहान ने नटेरन, शमशाबाद क्षेत्र के कई गांव को देखा और इसके बाद गंजबासौदा के संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय परिसर से राहत शिविरों का निरीक्षण कर पीड़ितों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि विपदा की घड़ी में प्रदेश सरकार आपके साथ है और जो भी नुकसान हुआ है, उसकी