कांग्रेस सरकार बनाने में पंचायत प्रतिनिधियों की होगीमहत्वपूर्ण भूमिका : कमलनाथ Politics by mpeditor - January 9, 2023January 9, 20230 भोपाल। मुझे ज्ञात है कि किन परिस्थितियों से गुजर कर आपने जीत हासिल की, आज भाजपा राज में आप किन परिस्थितियों से मुकाबला कर रहे हैं। पैसा, पुलिस प्रशासन के आधार पर दबाव की राजनीति की गई थी और आज भी की जा रही है, बड़े दुख की बात है कि भारतीय जनता पार्टी के पास कोई उपाय नहीं था, किस प्रकार मानमानी की गई और आप पर सरकार का दबाव बनाया गया, आज भारतीय जनता पार्टी के पास इसके अलावा कुछ नहीं है, आपके साथ अन्याय हुआ है। शासकीय कर्मचारी और अधिकारियों द्वारा चुनाव में की गई मनमानियों का हम भी जवाब देंगे, हमारी भी चक्की चलेगी और आप जानते है कि हमारी चक्की बहुत बारीक पीसती है। आप
जब तक निवेशकों को भरोसा नहीं होगा इन्वेस्टर समिट सिर्फ दिखावा साबित होगी : कमलनाथ Politics by mpeditor - January 8, 2023January 8, 20230 भोपाल। मैं काम करता हूं, दिखावा नहीं। इंदौर में समिट हो रही है लेकिन इससे प्रदेश को लाभ नहीं मिलता, क्योंकि उन्हें विश्वास नहीं है। मैंने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रयास किया था कि हमारे प्रदेश पर पूरे देश और निवेशकों का विश्वास बने। पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने आवास पर माझी समाज के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए यह बात कही। कमलनाथ ने कहा कि मुझे माझी समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि उन्हें समाज का प्रमाण पत्र मिलने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का समाधान जरूरी है, इसका निराकरण होना चाहिए लेकिन सिर्फ प्रमाण पत्र मिलना ही काफी नहीं है। समाजजनों को यह पता होना चाहिए कि इस प्रमाण
मप्र में स्मार्ट सिटी तो कहीं बनी नहीं, लेकिन स्मार्टघोटाले जरूर हो रहे हैं: कमलनाथ Politics by mpeditor - January 5, 2023January 5, 20230 भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सतना में अन्य पिछड़ा वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि मैं वचन देता हूं कि जब भी हमारी सरकार केंद्र में आएगी तब हम संविधान संशोधन करके हमारे पिछड़ा वर्ग की सही जनगणना करवाएंगे और पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का लाभ सुनिश्चित करवाएंगे। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में हमारी सरकार थी तब मैंने ऐसा कौन सा पाप किया था कि मैंने पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया परंतु भारतीय जनता पार्टी की नियत खराब थी, भारतीय जनता पार्टी ने पिछड़ा वर्ग के साथ छल किया और मामले को कोर्ट में घसीट दिया, 15 साल बाद कांग्रेस की सरकार बनी थी, आज 18 साल हो
मुख्यमंत्री की बैठक का मतलब जनता की सेवा नहीं, अधिकारियों पर दबाव बनाना था : कमलनाथ MP by mpeditor - January 3, 2023January 3, 20230 भोपाल। मध्य प्रदेश की जनता ने आशा की थी कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान साल की पहली बड़ी बैठक में प्रदेश के विकास का कोई खाका खींचेगे, लेकिन यह बैठक तो एक बार फिर से रस्म अदायगी साबित हुई। मुझे आशंका है कि इस बैठक का मकसद सरकार के कामकाज को दुरुस्त करना नहीं बल्कि सरकारी अधिकारियों पर सत्ताधारी पार्टी के लिए काम करने का दबाव बनाना था। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जारी एक बयान में यह बात कही। कमलनाथ ने कहा कि एक बार फिर धरातल पर कभी न उतरने वाले रोडमैप रखे गए, समाचार की सुर्खियां बटोरने का एक असफल प्रयास किया गया और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देकर जीरो टॉलरेंस का
कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कोई सर्वेक्षण नहीं कराया है : कमलनाथ Politics by mpeditor - December 31, 2022December 31, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मीडिया में कांग्रेस के एक कथित सर्वेक्षण का समाचार चल रहा है। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में ऐसा कोई सर्वेक्षण नहीं कराया है। इस तरह के समाचार भ्रामक और निराधार हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जारी बयान में यह बात कही। कमलनाथ ने कहा कि मैं इतना स्पष्ट करना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता मजबूती से कार्य कर रहा है। मध्य प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने का मन बना लिया है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी।श्री कमलनाथ ने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन के लंबे अनुभव के आधार पर मैं लोगों की
कमलनाथ का एलान, मप्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही बढ़ाई जाएगी दिव्यांगों की पेंशन Politics by mpeditor - December 29, 2022December 29, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर सत्ता वापसी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ लोकलुभावन वादों का सहारा ले रहे हैं। विधानसभा चुनाव में अभी करीब 10 महिनों का समय शेष है लेकिन उससे पहले कमलनाथ एक के बाद एक लगातार घोषणाएं कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को कमलनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को ट्वीट कर मप्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाकर एक हजार रुपये करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि हमने दिव्यांगो की पेंशन को तीन सौ रुपये से बढ़ाकर छह सौ रूपये किया और हम इसे एक हजार रूपये करने जा रहे
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर कमलनाथ का ट्वीट, ‘मिलावट मुक्त मप्र के लिए कांग्रेस का साथ दें’ Politics by mpeditor - December 24, 2022December 24, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश की जनता को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कमलनाथ अलग अलग मुद्दों को लेकर जनता के सामने भाजपा पर निशाना साधने के साथ ही कांग्रेस सरकार के समय के अपने कामों को जनता के सामने पेश कर रहे हैं। इसी क्रम में कमलनाथ ने राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर प्रदेश की जनता से अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की है। कमलनाथ ने ट्वीट कर राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर प्रदेश की जनता से माफिया और मिलावट मुक्त मप्र के लिए कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा
सिरोंज और विदिशा विकास की दौड़ में पीछे रह गया है: कमलनाथ Politics by mpeditor - December 21, 2022December 21, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश की विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव है पर मैंने 3 हफ्ते पहले ही यह वचन दिया था कि मैं आप सबके बीच आपसे मिलने सिरोंज आऊंगा और मैं अपने वचन का पक्का हूं मैं वचन से कभी पीछे नहीं हट सकता था, आप सबके बीच आना मेरी प्राथमिकता थी। सिरोंज एक प्राचीन नगरी है, शुरुआत में राजस्थान के टोंक से जुड़ी हुई थी और 1956 में हमारे मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से जुड़ी। एक दौर था जब सिरोंज दरी के लिए देश भर में मशहूर था, मुझे यहां आकर बेहद खुशी होती है परंतु साथ-साथ दुख भी इस बात का होता है कि अपना सिरोंज कहीं ना कहीं विकास की दौड़ में पीछे रह गया, यहां के कागज
शिवराज सरकार के खिलाफ कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार, कमलनाथ के बयान पर हुआ हंगामा Politics by mpeditor - December 20, 2022December 20, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा रखे गए अविश्वास प्रस्ताव को विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है। इस पर बुधवार को चर्चा होगी। वहीं, विकास कार्यों में भेदभाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आरोपों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कांग्रेस द्वारा रखे गए अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा है कि इस पर बुधवार को चर्चा होगी। हालांकि, विधानसभा में दलीय स्थिति को देखते हुए अविश्वास प्रस्ताव एक रस्म अदायगी ही माना जा रहा है। वहीं, मंगलवार को प्रश्नकाल में छिंदवाड़ा के परासिया से कांग्रेस विधायक सोहनलाल बाल्मीकि ने छिंदवाड़ा जिले में जनभागीदारी
कमलनाथ ने कहा, मुख्यमंत्री शिवराज के लिए विपक्ष की कुर्सी गर्म कर रखी है Nation by mpeditor - December 19, 2022December 19, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल में ही विपक्ष ने अपने तीखे तेवर दिखाए। इस दौरान सत्ता और विपक्ष में नोकझोंक भी हुई। प्रश्नकाल के बाद कमलनाथ ने कहा कि अगले साल फिर सत्र चलेगा, अगले साल यहां कौन बैठेगा, पता नहीं। मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज के लिए विपक्ष की कुर्सी गर्म कर रखी है। इसके जवाब में संसदीय कार्यमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह दिवा स्वप्न है। सदन में शीतकालीन सत्र के पहले दिन पक्ष-विपक्ष के बीच इस तरह हल्की नोकझोंक होती रही। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भारत जोड़ो यात्रा में की गई सुरक्षा व्यवस्था को