भाजपा सरकार में आज वंचित वर्ग के साथ हो रहा अन्याय और कुठाराघात: कमलनाथ Politics by mpeditor - October 11, 2022October 11, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज सोमवार को मप्र कांग्रेस सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के एक दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सफाई कामगार हमारी सामाजिक व्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण और सम्मानित अंग हैं। लेकिन भाजपा सरकार में आज इस वंचित वर्ग के साथ अन्याय और कुठाराघात किया जा रहा है। कमल नाथ ने कहा कि आज हमारी संस्कृति और संविधान दोनों पर आक्रमण हो रहा है। वंचित वर्ग के हितों की रक्षा करने के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाया और आज उस संविधान के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। हम सबके सामने बहुत बड़ी चुनौती है कि हम अपने सामाजिक मूल्यों को कैसे जीवित कैसे रखे, हमारे देश की
कारव नदी पर बने डेम की स्थिति देखने पहुंचे कमलनाथ Politics by mpeditor - August 16, 20220 धार/भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ मंगलवार को धार जिले के कारम नदी पर बने क्षतिग्रस्त बांध को देखने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने क्षतिग्रस्त बांध का अवलोकन किया और बरसते पानी के बीच जिले की धरमपूरी तहसील के दूधी गांव में पहुंचकर प्रभावित ग्रामीण जनों से बातचीत की, उनका हाल जाना, प्रभावितों से मिलकर वास्तविकता को जाना।इस दौरान कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत करते हुए शिवराज सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के भ्रष्टाचार का डेम फूटा है। पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार की दीमक लगी हुई है, जिसका सबसे बड़ा उदहारण हमारे सामने आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में पंचायत से लेकर मंत्रालय तक भ्रष्टाचार की व्यवस्था की है। जिससे
कमलनाथ स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश कार्यालय में करेंगे ध्वजारोहण Politics by mpeditor - August 14, 2022August 14, 20220 भोपाल। प्रदेश भर में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सोमवार, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 8.30 बजे राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, इंदिरा भवन के प्रांगण में ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम ‘‘स्वतंत्रता दिवस संदेश’’ का वाचन भी किया जायेगा। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया है कि इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थिति रहेंगे।
धार जिले में डैम लिकेज पर कमलनाथ ने जताई चिंता Politics by mpeditor - August 12, 2022August 12, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश के धार जिले में धार-धामनोद मार्ग स्थित भारूड़पुरा के निचले ग्राम कोठिडा में नवनिर्मित मिट्टी के बांध में लीकेज होने के मामले में पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने चिंता जताई है। उन्होंने सरकार से जांच दल गठित कर इसकी जांच कराने की मांग की है। कमलनाथ ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि मध्यप्रदेश के धार जिले में कारम नदी पर नवनिर्मित कोठिदा-भारुडपूरा डैम में लिकेज की ख़बर बेहद चिंताजनक। 304 करोड़ की इस योजना में शुरू से स्थानीय ग्रामीणजनों व जनप्रतिनिधियों द्वारा भ्रष्टाचार व घटिया निर्माण कार्य की शिकायत दर्ज करवायी जा रही थी, लेकिन शिकायतों की अनदेखी की गयी, जिसके परिणाम स्वरूप पहली बारिश में ही यह लिकेज की घटना सामने आयी है।कमलनाथ ने
कमलनाथ ने संगठन में किए बड़े बदलाव Politics by mpeditor - August 11, 2022August 11, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अगले साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस संगठन को और अधिक मज़बूत बनाने अभी से बड़े बदलाव शुरू कर दिए हैं। इस दिशा में पहला कदम उठाते हुए गुरुवार को सभी 52 जिलों में जिला प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। कमलनाथ ने इन सभी जिला प्रभारियों को तुरंत अपने काम में जुट जाने के निर्देश भी दिए हैं। जिला प्रभारियों का सबसे पहला काम अपने प्रभार के जिले के संपूर्ण संगठन में समन्वय स्थापित करना होगा। जिसमें जिले के सभी मोर्चा संगठन जैसे महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, कांग्रेस सेवादल सहित विभागों और प्रकोष्ठ आदि की गतिविधियों में समन्वय करना, उनके
मोदी और शिवराज सरकार देश और प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी के दलदल में धकेल रही है Politics by mpeditor - July 31, 2022July 31, 20220 हर साल 2 करोड रोजगार देने का वादा करने वाले मोदी जी हर साल एक लाख सरकारी नौकरी भी नहीं दे सके : कमलनाथहर महापुरुष की जयंती पर रोजगार देने की घोषणा करते हैं मुख्यमंत्री, लेकिन बढ़ती जा रही है बेरोजगारों की संख्या : कमलनाथदेश और प्रदेश में बैठी मोदी और शिवराज सरकार जिस तरह की नीतियां बना रही है, उससे देश और प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्थिति यह है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन संसद के पटल पर रखी रिपोर्ट में उनकी सरकार ने स्वीकार किया है कि वह हर साल एक लाख नवयुवकों को भी सरकारी नौकरी नहीं दे सके।