मुंबई में आज इतिहास हो जाएगा ब्रिटिशकालीन कर्नाक ब्रिज Nation by mpeditor - November 20, 2022November 20, 20220 मुंबई। मुंबई में मसजिद स्टेशन के पास ब्रिटिशकालीन कर्नाक ब्रिज आज रात इतिहास हो जाएगा। इस शनिवार आधीरात से तोड़ने का काम शुरू हो गया है। इस वजह से मध्य रेलवे की 36 एक्सप्रेस ट्रेनों सहित 1096 लोकल गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। साथ ही 57 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।मध्य रेलवे ने 27 घंटे के ब्लाक की घोषणा की है। इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने एसटी महामंडल और बेस्ट उपक्रम की अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। मध्य रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार इस ब्रिज को तोड़ने में 50 गैस कटर और 300 गैस सिलेंडर सहित बड़े क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा है। आज रात तक पुल तोड़ने का काम पूरा कर लिया
मुंबई में मंगलवार को होगा सायरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार business by mpeditor - September 5, 20220 मुंबई। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह 10 बजे मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर किया जाएगा। सोमवार सुबह सायरस मिस्त्री और जहांगरी पंडोल का मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई। इसके बाद दोनों शवों को जेजे अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है। दरअसल, रविवार को गुजरात से मुंबई आते समय पालघर में एक सडक़ हादसे में सायरस मिस्त्री और जहांगरी पंडोल की मौत हो गई थी। कार में सायरस मिस्त्री के अलावा जहांगीर पंडोल, स्त्री रोग विशेष अनायता पंडोल व उनके पति डेरियस पंडोल सवार थे। कार अनायता चला रहीं थीं। उनके साथ उनके पति डेरियस आगे बैठे हुए थे। वहीं सायरस मिस्त्री और