भूपेंद्र पटेल ने दूसरी बार संभाली गुजरात की कमान, 16 मंत्रियों के साथ ली शपथ Nation by mpeditor - December 12, 2022December 12, 20220 अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव में 156 सीटों की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा के भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल ने सोमवार को गांधीनगर स्थित हेलीपैड ग्राउंड में शपथ ग्रहण किया। उनके साथ 6 कैबिनेट मंत्री, 2 स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री और 8 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली।शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सबसे पहले बतौर मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल को शपथ दिलायी। उनके बाद 6 कैबिनेट मंत्री कन्नू देसाई, ऋषिकेश पटेल, राघवजी पटेल, बलवंत सिंह राजपूत, कुंवरजी बावलिया, मुलू भाई बेरा, भानूबेन बाबलिया, कुबेर डिंडोर को शपथ दिलाई।दो स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्रियों में हर्ष संघवी और जगदीश विश्वकर्मा
द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की ली शपथ Politics by mpeditor - July 25, 2022July 25, 20220 द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ ले ली। प्रधान न्यायाधीश एनवी रमणा ने उनको संसद के केंद्रीय कक्ष में राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। मुर्मू का राष्ट्रपति बनना कई लिहाज से ऐतिहासिक है। आजादी के 75वें साल में देश का सर्वोच्च पद पहली बार आदिवासी समुदाय के किसी व्यक्ति को मिला है। मुर्मू आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की शख्सियत हैं,नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी। वह देश की 15वीं राष्ट्रपति बनेंगी। देश की आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र