कांग्रेस ने पूछा सवाल, पातालपानी बैठक से कई वरिष्ठ मंत्रियों को क्यों रखा गया दूर Politics by mpeditor - October 3, 2022October 3, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने आज जारी अपने बयान में कल मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के रातापानी में मिशन-2023 की रणनीति को लेकर संपन्न भाजपा संगठन की महत्वपूर्ण बैठक से कई वरिष्ठ मंत्रियों को दूर रखने पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या भाजपा के आंतरिक सर्वे में इन मंत्रियों की वास्तविक स्थिति भाजपा संगठन को पता चल चुकी है , क्या इसीलिए इनको इस बैठक से दूर रखा गया ? क्या आगामी विधानसभा चुनाव में इनका पत्ता कटना तय है? सलूजा ने कहा कि वैसे तो यह बैठक भाजपा का आंतरिक मामला है ,इसमें किसी को भी कुछ कहने का कोई हक नहीं है लेकिन जिस तरह से इस बैठक में