कमलनाथ ने प्रदेश सरकार के पेसा नियम को बताया आदिवासी विरोधी Politics by mpeditor - November 15, 2022November 15, 20220 भोपाल। मप्र के शहडोल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में आज नियमावली का विमोचन कर पेसा एक्ट लागू किया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में पेसा एक्ट लागू किया। पेसा एक्ट लागू किये जाने पर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए इसे आदिवासी विरोधी बताया है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार ने सिर्फ दिखावे के लिए पेसा कानून लागू किया है। कमलनाथ ने मंगलवार को अपने एक बयान में कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार आदिवासियों के लिए पेसा कानून लागू करने के नाम पर आदिवासी हितैषी होने का ढोंग कर रही है। केंद्र