पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्या के दोषियों को रिहा करने पर कांग्रेस ने जताई नाराजगी Nation by mpeditor - November 11, 2022November 11, 20220 नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड के सभी दोषियों को जेल से रिहा करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है।कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्या के दोषियों को रिहा करना अनुचित है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला कांग्रेस को स्वीकार नहीं है। रमेश ने कहा कि कोर्ट का यह आदेश जनता की भावना को आहत करने वाला है। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे नलिनी और आरपी रविचंद्रन सहित छह दोषियों को रिहा करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने 30 साल से अधिक समय से
कमलनाथ ने राजीव गांधी की जयंती पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की Politics by mpeditor - August 21, 20220 भोपाल। 21 वीं सदी के निर्माता, देश में कम्प्यूटर और संचार क्रांति लाने वाले भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की 78 वीं जयंती पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हबीबगंज थाने के सामने स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। कमलनाथ ने इस अवसर पर कहा कि राजीव गांधी बिरले व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी आधुनिक सोच, पंचायती राज की परिकल्पना से देश में नई क्रांति का संचार हुआ और उनकी इस क्रांति से आज हर तबका गौरवान्वित है। राजीव गांधी ने राजनीति से परे होकर, जनसेवा कर हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया था, उन्होंने देश को नई दिशा और दशा दी