आदिवासी देश के असली मालिक, वनवासी कहने पर माफी मांगे भाजपाः राहुल गांधी Politics by mpeditor - November 24, 2022November 24, 20220 खंडवा। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन गुरुवार को जनजातीय नायक टंट्या मामा की जन्मस्थली बड़ौदा अहीर में एक सभा को संबोधित किया। राहुल ने कहा कि आदिवासी इस देश के असली मालिक हैं। भाजपा ने आदिवासियों को वनवासी कहा, इसके पीछे उनकी दूसरी सोच है। इसके लिए भाजपा आदिवासियों से माफी मांगे। यह शब्द आपको जल, जंगल और जमीन के अधिकार से वंचित करने वाला है।राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकारें आदिवासियों से उनके अधिकार छीनती हैं। उन्होंने कहा कि टंट्या मामा और बिरसा मुंडा को अंग्रेजों ने फांसी दी। कांग्रेस उनके विरुद्ध लड़ी। हमारी सरकार आने पर एक-एक करके सभी अधिकार दिए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासियों पर सर्वाधिक अत्याचार मध्य