You are here
Home > Uncategorized > अभा प्रियंका गांधी और कमलनाथ 28 अक्टूबर को दमोह में जनसभा को संबोधित करेंगे

अभा प्रियंका गांधी और कमलनाथ 28 अक्टूबर को दमोह में जनसभा को संबोधित करेंगे

भोपाल – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 को दमोह में कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने बताया कि श्री कमलनाथ शनिवार, 28 अक्टूबर, 2023 को विशेष विमान से पूर्वान्ह 10.30 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। वहीं अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी भी दिल्ली से विशेष विमान से जबलपुर पहुंचेंगी। नेताद्वय पूर्वान्ह 10.50 बजे हेलीकाप्टर द्वारा जबलपुर से प्रथान कर पूर्वान्ह 11.20 बजे दमोह पहुंचेंगे और वहां पूर्वान्ह 11.45 बजे कांग्रेस द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। श्रीमती गांधी एवं श्री कमलनाथ दोपहर 1.15 बजे हेलीकॉप्टर से दमोह से रवाना होकर दोपहर 1.30 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। श्रीमती गांधी दोपहर 1.40 बजे जबलपुर से विषेष विमान से दिल्ली के लिए और श्री कमलनाथ छिंदवाड़ा के लिए रवाना हो जायेंगे।

Top