You are here
Home > Uncategorized > कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का नौवां दिवस…

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का नौवां दिवस…

भोपाल – कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के दौरान जनता में जो उत्साह कांग्रेस नेताओं को देखने में मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह आश्वस्त है कि जनता में भाजपा के प्रति भारी आक्रोश है और उनका यह आक्रोश स्पष्ट रूप से बता रहा है कि प्रदेश से भाजपा की रवानगी तय है। आज आयोजित कांग्रेस की जन आक्रोश यात्राओं के दौरान अलग-अलग स्थान पर कांग्रेस नेताओं ने सभाओं को संबोधित किया।

शिवराज राज के 18 साल ने प्रदेश को बेहान कर दिया: डॉ. गोविंद सिंह

भाजपा बुरी तरह से मध्यप्रदेश में चुनाव हार रही है: विवेक तन्खा

डॉ. गोविंद सिंह ने यात्रा के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए जन आक्रोश यात्रा के प्रभारी नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह जी ने कहा कि यह जन सैलाब बता रहा है कि मध्य प्रदेश में इस बार कांग्रेस की लहर है और कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है शिवराज सरकार के 18 साल ने मध्य प्रदेश को बेहाल कर दिया है भाजपाइयों के अत्याचार से जनता दुखी है जनता ने मन बना लिया है परिवर्तन की बहार मध्य प्रदेश में बह रही है कमलनाथ जी ले नेतृत्व में कांग्रेस सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है।

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने जन आक्रोश यात्रा के दौरान ग्वालियर में विशेष रूप से शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा की ग्वालियर शहर में यह जन सैलाब देखकर लग रहा है कि ग्वालियर चंबल संभाग की पूरी सीट कांग्रेस जीतने जा रही है इसी घबराहट में भाजपा ने अपने कई केंद्रीय मंत्री और सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा, क्योंकि उन्हें पता है कि भाजपा बुरी तरह से मध्यप्रदेश में चुनाव हार रही है किसी तरह से वह अपनी इज्जत बचाने की कोशिश कर रहे हैं पर उनका यह दाव भी उल्टा पड़ेगा।

भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते

मध्यप्रदेश बदहाल हो गया

होशंगाबाद में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के दौरान अभा कांग्रेस के
महासचिव, मप्र प्रभारी रणदीन सिंह सुरजेवाला और पूर्व केंद्रीय मंत्री
सुरेश पचौरी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया

नेताद्वय ने पत्रकार वार्ता में कहा: मध्यप्रदेश के मुद्दे – जनआक्रोश यात्रा क्यों?

पिछले 18 वर्षों से मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार है। भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते मध्यप्रदेश बदहाल हो गया है। देश की विभिन्न एजेंसियों की प्रदेश के बारे में जो रिपोर्ट है यह इस प्रकार है- ७ नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मामलों में देश के चार सबसे गरीब राज्यों में से एक है। वैश्विक गरीबी सूचकांक में मध्यप्रदेश, देश के सबसे गरीब राज्यों में से एक है।
ऽ केन्द्र की संसदीय समिति के मुताबिक मध्यप्रदेश में किसानों की आय 2015 में 8740 प्रतिमाह थी जो अब घटकर 8399 रु. प्रतिमाह हो गई है। मध्यप्रदेश के कृषि कल्याण विभाग ने कृषि के विकास का 61 प्रतिशत पैसा खर्च ही नहीं किया।
ऽ सेंटर फॉर मानिटरिंग इंडियन एकोनामिक्स (क्राईम) के अनुसार मध्यप्रदेश में पिछले पाच सालों में 2.1 करोड़ रोजगार घंटे हैं।
ऽ अम मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में पिछले 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है।
एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार:-

  1. अनुसूचित जाति एवं अनुसुचित जनजाति पर अत्याचार के मामलों में मध्यप्रदेश. देश में नंबर 1 पर है।
  2. महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में मध्यप्रदेश, देश में नंबर 1 पर हैं।
  3. बच्चों पर अत्याचार एवं अपहरण के मामलों मध्यप्रदेश, देश में नंबर 1 पर है।
    ऽ कैग की रिपोर्ट के अनुसार:-
  4. 2019 से 2022 के बीच प्राकृतिक आपदा से तबाह हुई किसानों की फसलों की मुआवजा राशि में करोड़ों का घोटाला हुआ है।
  5. लॉक डाउन में पोषण आहार का फर्जी वितरण किया गया है।
  6. कुपोषित बच्चों को बाँटे जाने वाले करोड़ों के पोषण आहार को जिस ट्रक से ले जाना बताया है वह नंबर मोटर साइकिल और आटो के निकले।
  7. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं के लिए जिस फंड का प्रावधान बजट में किया गया था उसकी 55 प्रतिशत राशि का उपयोग ही नहीं हुआ और तय की गई राशि का 25 प्रतिशत पैसा विज्ञापनों पर खर्च कर दिया गया। शिक्षा सूचकांक में मध्यप्रदेश 27 राज्यों की सूची में 23वे नंबर पर है।
    ऽ स्वास्थ्य सूचकांक के मामलों में मध्यप्रदेश देश के 19 बड़े राज्यों में से 17 वें नंबर पर समानता सूचकांक में मध्यप्रदेश सबसे निचले पायदान पर है। यहां गरीब और गरीब ते जा रहा है। मध्यप्रदेश की आर्थिक स्थिति चरमराई हुई है और प्रदेश पर लगभग 4 लाख करोड़ का कर्ज हो गया है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। प्रदेश में व्यापम घोटाला, सिंहस्थ घोटाला, इंटेडरिंग घोटाला, नर्सिंग घोटाला, मध्याहन भोजन घोटाला और कारम डेम प्रोसे (अनेकों घोटाले हुए हैं जिनकी सरकार सही जांच नहीं कर रही है।

भाजपा की वादाखिलाफी:
ऽ भाजपा का वादा था 2022 तक किसानों की आय दोगुनी कर देंगे, लेकिन हुआ यह कि किसान की लागत तो दोगुनी हो गई और आय आधी हो गई ।
ऽ भाजपा का नौजवानों से वादा था कि हर घर से एक व्यक्ति को नौकरी देंगे तथा हर साल 2 करोड नौजवानों को रोजगार देंगे, लेकिन नोटबंदी और सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से उद्योग-धंवे तबाह हो गये और रोजगार घट गये।
सरकार की कथनी और करनी में अंतर के कारण प्रदेश में किसान परेशान है, नौजवान हताश है, महिलाएं अत्याचार की शिकार हैं, बच्चे कुपोषण से बेमौत मर रहे हैं, अनुसूचित जाति एवं अनूसूचित जनजाति के लोग आभाव और अपमान में जीवन जीने को मजबूर है। महंगाई सातवे आसमान पर है। आम जनता के रोजमर्रा उपयोग में आने वाली चीजों के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है। मध्यप्रदेश में अंधेर नगरी चौपट राज चल रहा है।
भाजपा सरकार की असफलताओं से व्याप्त असंतोष अब जनआक्रोश में बदल चुका है। इन हालातों में कांग्रेस पार्टी देश और प्रदेश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जनआक्रोश यात्रा के माध्यम से सरकार के नाकारापन को उजागर कर रही है। कमलनाथजी का वचन है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश को तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ाएंगे।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर गांरटी: जय किसान फसल ऋणमाफी योजना शुरू की जाएगी, 100 रूपये में 100 यूनिट बिजली मिलेगी, 200 यूनिट तक के बिजली के बिल हॉफ होंगे, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी, रसोई गैस सिलेंडर 500 रूपये में दिया जाएगा, महिलाओं को 1500 रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, 5 हार्स पॉवर सिंचाई की बिजली फ्री की जाएगी, किसानों के बिजली के बिल माफ किये जाएंगे, ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जाएगा, किसानों को सिंचाई के लिए 12 घंटे बिजली दी जाएगी, जातिगत जनगणना कराई जाएगी, किसानों के मुकदमें वापस लिये जाएंगे।

प्रदेश में विकास की जगह, भाजपा के मंत्रियों और विधायकों का विकास हो रहा: अरूण यादव

जिले के तीनो मंत्री एक से बढ़कर एक बड़े डाकू की तरह आम जनता की जमीन मकानों और उनके हकों पर डाका डालने और गुंडागर्दी करने का काम कर रहे हैं। सागर जिला भाजपा के मंत्रियों की चरागाह बना हुआ है। तीनों मंत्रियों के परिवार के लोग और उनके गुर्गे जमीनों की अवैध खरौद फरोख्त से लेकर खदानों, सड़कों, और सरकारी भवनों के बनने तक में 50 प्रतिशत कमीशन का कारोबार कर रहे है। जिले के विकास की जगह भाजपा के मंत्रियों और विधायकों का विकास हो रहा है वहीं दूसरी तरफ यहां का किसान और नौजवान परेशान है।
अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ों, महिलाओं और कमजोर तबको के साथ अत्याचार, शोषण और आपराधिक घटनाएं हो रही है। लेकिन पुलिस इन पर कोई कार्यवाही नहीं करती है। महाकाल की नगरी उज्जैन में 12 साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कृत की घटना पर सरकार को जमकर कोसा। मौसम की मार से किसान परेशान है, उनकी फसले खराब हो चुकी है लेकिन सरकार की तरफ से न कोई सर्वे है ना कोई मुआवजा दिया गया है। मंडी में गेंहू-चना बेचने जाने पर उनकी फसलों का दाम नहीं मिल रहा है, अनाज की तुलाई भी नहीं हो रही है जिससे किसान मजबूर होकर वह भाजपा के बिचौलियों को फसल कम दाम में बेचने को मजबूर हो रहा है। भाजपा ने प्रदेश को केवल कुशासन और भर्ष्टाचार दिया, भाजपा ने जनता तो ठीक भगवान महाकाल को भी भ्रष्टाचार में नहीं छोड़ा, अब इन्हें ना जनता छोड़ेगी और ना भगवान।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश के सह प्रभारी श्री सीपी मित्तल, विधायक तरवर सिंह लोधी, जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. आनंद अहिरवार, सह प्रभारी गुड्डू राजा बुंदेला, केंद्रीय पर्यवेक्षक कमलकांत शर्मा, अवनीश भार्गव आदि कांग्रेस नेताओं ने कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों बताये हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर कमलनाथ जी द्वारा जनता को बिना भेदभाव के 100 यूनिक बिजली बिल माफ और 200 यूनिट का बिल हाफ, महिलाओं को 15 सौ रुपए प्रतिमाह, 500 में सिलेंडर, किसान कर्जमाफी, पुरानी पेंशन बहाली जैसे अनेकों वचन पूरे होंगे।

प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के लिए व्याकुलता से
प्रतीक्षा कर रही है: कांतिलाल भूरिया

पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा कि जनता में रोष है, जनता भाजपा सरकार को सबक जरूर सिखाएगी। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज छेगांव माखन, पंधाना और खंडवा पहुंची, जिसमें स्थानीय जनता, किसानों व हर वर्ग और आयु के लोगों ने स्वेच्छा से अपने-अपने घरों से निकल कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। भाजपा के अत्याचारों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अपराधों, भाजपा की जनविरोधी नीतियों, कुशासन और भ्रष्टाचार से बुरी तरह से त्रस्त हो गई है और व्याकुलता से कांग्रेस के सत्ता में आने की प्रतीक्षा कर रही है। जनता भाजपा से मुक्ति चाहती है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व मध्यप्रदेश के सह प्रभारी श्री संजय दत्त, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

प्रदेश में एक बड़े अंतर के साथ बनेगी कांग्रेस की सरकार: दिग्विजय सिंह

झूठ पर झूठ बोल कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं
शिवराज सिंह चौहान: जीतू पटवारी

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा सोया चौपाल आगर से प्रारंभ हुई जिसमें हजारों का जनसैलाब, जिसमें किसानों, युवाओं और स्थानीय निवासी शामिल हुये। बाइक रैली निकाली गई।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि एक बहुत बड़े अंतर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भारतीय जनता पार्टी जनआर्शीवाद यात्रा निकाल रही है, जबकि उन्होंने प्रदेश के एक करोड़ बच्चों को बेरोजगार कर दिया, करोड़ों का भ्रष्टाचार कर दिया, सबूत मिटाने के लिए भोपाल में फाइलें जला दीं। भाजपा ने अपने इतने सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव में उतारा है, यह बताता है कि भाजपा सरकार में घबराहट है, हवा का रुख बदलने वाला है और माहौल कांग्रेस के पक्ष में आने वाला है। कांग्रेस के अच्छे काम गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस ने मुफ्त में बिजली दी, बेरोजगारी भत्ता दिया, जिला और ग्राम पंचायतों को अधिकार दिए, गरीबों, अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों को जमीन के पट्टे दिए और बहुत से अधिकार दिए हैं।
श्री जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार में कागजों पर कार्रवाई होती रहेगी, जमीन पर कुछ नहीं दिखेगा। शिवराज ने किसानों के अधिकार छीने हैं। स्थानीय बीजेपी विधायक सतीश मालवीय कि किसी भी पटवारी और सचिव को नहीं छोड़ते, वह भ्रष्ट हैं। भ्रष्टाचारी शिवराज सरकार से किसान, जनता व कर्मचारी सभी परेशान हैं। शिवराज कहते थे किसानों की आय दुगुनी कर दूंगा, जबकि उसका उल्टा हुआ और किसने की लागत दुगनी हो गई, फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाऊंगा पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। शिवराज झूठ पर झूठ बोल रहे हैं, आखिर उन्हें मध्यप्रदेश के किसानों से इतनी नफरत क्यों है? अब तो मोदी जी भी शिवराज को मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं देखना चाहते। जनसैलाब यह बताता है कि मप्र में परिवर्तन तय है और कांग्रेस की सरकार बनेगी। सिंधिया कांग्रेस में थे तो कहते थे कि मैं किसानों के लिए सड़क पर उतरूंगा, उनके लिए लडूंगा, शिवराज के बारे में कहते थे कि शिवराज जी आपके हाथ खून से खून से रंगे हुए हैं, अब उनकी आवाज बंद है, शिवराज़ के खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहते?
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी श्री कुलदीप इंदौरा, विधायक रामलाल मालवीय आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर खाचरौद के विधायक श्री दिलीप सिंह गुर्जर, जिला अध्यक्ष श्री कमल पटेल, विधायक श्री मुरली मोरवाल आदि नेतागण मुख्य रूप से उपस्थित थे।

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं का भविष्य

चौपट कर रही है: कमलेश्वर पटेल

यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस में शामिल हो रहे है
भाजपा के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं का भविष्य चौपट कर रही है। शिक्षित युवाओं को नौकरी नहीं व अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग के छात्रों को पिछले दो वर्षों से छात्रवृत्ति नहीं देने से उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। भाजपा सरकार ने मप्र को घोटाला प्रदेश बना दिया है। प्रदेश में शिक्षक भर्ती घोटाला, नर्सिंग घोटाला, व्यापम घोटाला, खाद्यान्न घोटाला आवास घोटाला सहित सैकड़ो घोटाले करके भ्रष्टाचार व अत्याचार को बढ़ावा दिया है। पूर्व मंत्री एवं विधायक कमलेश्वर पटेल ने आज बैहर व लांजी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित यात्रा के दौरान अपने संबोधन में उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आदिवासी एवं गरीब विरोधी है। सीधी जिले का पेशाब कांड, अनूपपुर, झाबुआ, देवास गुना जिले सहित पिछले 18 वर्षों में प्रदेश में निवासरत हर वर्ग अत्याचार कर मानवता को शर्मसार करने का काम किया है। बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार, महंगाई और किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री मौन हैं।
श्री पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों एवं कांग्रेस की रीति नीति, 11 वचन को घर-घर जाकर बताएं। यात्रा में कुलदीप नागरा, विधायक एवं पूर्व उपाध्यक्ष, मप्र विधानसभा सुश्री हिना कावरे, विधायक श्री संजय उइके, महामंत्री, मप्र युवा कांग्रेस श्री प्रकाश सिंह परिहार, कांग्रेस नेता श्री करुणा सिंधु सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

भाजपा चुनाव में पराजय की ओर अग्रसर है: संजय कपूर

अभा कांग्रेस के सचिव एवं मप्र प्रभारी संजय कपूर ने कहा कि अब 18 साल बाद शिवराज जी को अपनी लाडली बहनों की याद आई है जब वह चुनाव हारने की ओर अग्रसर है। भाजपा ने सिहोरा की जनता के साथ छल किया गया, उसे अभी तक जिला नहीं बनाया गया जबकि दिग्विजय सिंह जी ने 2003 में ही इसके लिए सभी घोषणा कर दी थी, कैबिनेट की बैठक में भी रख दिया गया था मगर भाजपा सरकार ने जनता को चलते हुए अभी तक उसे जिला घोषित नहीं किया गया। यात्रा में प्रभारी सुनील जैन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीलेश जैन सहित स्थानीय वरिष्ठ कांग्रेसज

Top