You are here
Home > Uncategorized > बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपने पद से इस्तीफा दिया, पार्टी के भी सभी पद छोड़े

बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपने पद से इस्तीफा दिया, पार्टी के भी सभी पद छोड़े

फिर से कांग्रेस से जुड़ सकते हैं नारायण त्रिपाठी

सतना – विधानसभा चुनाव में बीजेपी की चौथी लिस्ट आ गई है। इसके पहले दल-बदल का दौर चल रहा है। इन्हीं खबरों के बीच बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विधायक त्रिपाठी कांग्रेस से चुनाव जीतने के बाद से बीजेपी में ज्वाइन हुए थे। इसके बाद उप चुनाव में बीजेपी के तरफ से चुनाव जीते।
विधायक नारायण त्रिपाठी मैहर को अलग जिला बनाने के लिए अपनी ही पार्टी से बगावत कर दी थी। वे लगातार अपनी पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। साथ ही अलग विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर बीजेपी के खिलाफ हमलावर थे।
बीजेपी से पिछले चुनाव के विजेता रहे नारायण त्रिपाठी को बयानों के चलते टिकट नहीं दिया। पार्टी ने श्रीकांत चतुर्वेदी को अपना कैंडिडेट बनाया। इसके बाद से ही नारायण त्रिपाठी के अलग होने की अटकलें लग रही थी। आखिकार विधायक ने पद से इस्तीफा दे दिया। नारायण त्रिपाठी ने कहा कि अभी पार्टी का सम्मान करते हुए इस्तीफा दिया हूं। आगे की रणनीति जल्द बनेगी।
विधायक नारायण त्रिपाठी का बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद कयास लगाए जा रहे है कि वह फिर से कांग्रेस से जुड़ सकते हैं। उनकी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से नजदीकियों की खबरें सामने आ रही है। उनके कांग्रेस में जुड़ने की अटकलों का 16 अक्टूबर को फाइनल रिजल्ट आ सकता है। नारायण त्रिपाठी कई बार अपना दल बदल चुके है। समाजवादी पार्टी से चुनाव जीतने वाले नेता ने कांग्रेस से फिर बीजेपी से भी जीतकर विधायक बने।

Top