You are here
Home > Uncategorized > भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रकाश पांडेय पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अब कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रकाश पांडेय पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अब कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस ने प्रकाश पांडेय को महामंत्री बनाया

छतरपुर – मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रकाश पांडेय पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस ने उन्हें अपना महामंत्री बनाया है। प्रकाश पांडेय ने दो दिन पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा से इस्तीफा दिया था। उसका कारण उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और स्थानीय भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया को बताया था। इसके पहले पूर्व जिलाध्यक्ष और टिकट के दावेदार रहे घासीराम पटेल ने भाजपा छोड़ दी थी। अब वह BSP से चुनाव मैदान में हैं और अब इससे साफ जाहिर होता है कि राजनगर विधानसभा में भाजपा और उनके प्रत्याशी को चुनाव भारी पड़ने वाला है।

Top