सतना में शराब बांटने से रोका तो कांग्रेस कार्यकर्ता की बाइक में आग लगाई Uncategorized by mpeditor - November 16, 2023November 16, 20230 सतना – सतना के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र में शराब बांटने से रोकने पर कांग्रेस कार्यकर्ता की बाइक में आग लगा दी गई। मामला थाने पहुंचा तो कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं का मजमा लग गया। अजय ने रामनगर पुलिस को बताया कि देर रात उन्हें शराब बांटे जाने की सूचना मिली थी। जब वे वहां पहुंचे तो नगर परिषद के कर्मचारी राजेंद्र पटेल और सुजीत पटेल शराब बांटते हुए मिले। उन्हें शराब बांटने से मना किया गया तो विवाद करने लगे। उन्होंने अजय पर पेट्रोल फेंका, लेकिन वे बचकर दूर हो गए। फिर राजेंद्र और सुजीत ने उनकी बाइक में आग लगा दी।