You are here
Home > Uncategorized > प्रसव के बाद महिला की मौत:परिजनों ने किया हंगामा

प्रसव के बाद महिला की मौत:परिजनों ने किया हंगामा

अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

सिवनी – सिवनी के इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय में शनिवार रात प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। जिसके बाद मृतिका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए कोतवाली प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और परिजनों को समझाइश दी।
जानकारी के अनुसार महिला को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके बाद शनिवार दोपहर उसकी डिलीवरी हुई और एक बेटी का जन्म हुआ। प्रसव के कुछ देर बाद खेरी गांव निवासी प्रसूता फिजा पति इमरान खान (25) की तबीयत बिगड़ गई।
शाम तक महिला का स्वास्थ्य स्थिर रहा। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने डॉक्टर पर डिलीवरी के दौरान लापरवाही करने 5 हजार रुपए मांगने के आरोप लगाए।
महिला के भाई आफताब खान ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ गई। महिला की मां ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की मौत डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हुई है।
महिला के मामा ने बताया कि उनकी भांजी ने ऑपरेशन के बाद एक बच्ची को जन्म दिया। तब तक जच्चा और बच्चा ठीक थे, कुछ देर बाद भांजी की सांस भरने लगी और हिचकियां आने लगी और तबीयत खराब हो गई। जब डयूटी पर मौजूद नर्स और डॉक्टर को हमने बताया तो वो बोलने लगे हमे कई मरीजों को देखना पड़ता है।
मामले की सुचना मिलने पर तहसीलदार, सिविल सर्जन डॉक्टर विनोद नवाकर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विनोद दहायत सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रात तक यह स्पष्ट नही हो पाया था कि महिला की मौत हो गई है। जब प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा तब डॉक्टरों ने बताया कि महिला की मौत हो गई है।

Top