खनिज विभाग की टीम पर हमला, हाथापाई कर रेत से भरा ट्रैक्टर छुड़ा ले गए माफिया Uncategorized by mpeditor - May 4, 2024May 4, 20240 शहडोल जिले में रेत माफियाओं के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहे शहडोल - शहडोल जिले के पपौंध थाना क्षेत्र ग्राम दुबरा सोन नदी के पास से अवैध रूप से रेत से लोड ट्रैक्टर अपराधी छुड़ाकर ले गए। जानकारी के अनुसार खनिज निरीक्षक पट्टा अपने तीन अन्य सहकर्मियों के साथ बीते रात्रि पपौंध थाना क्षेत्र के ग्राम दुबरा स्थित सोन नदी के घाट पर जांच पड़ताल के लिए पहुंचे थे, जहां उन्हें अवैध रेत से लोड एक ट्रैक्टर मिला। उसे जब्ती की कार्रवाई शुरू ही की जानी थी के चालक ने अपने अन्य साथियों को वहां बुला लिया।जिसके बाद रेत माफियाओं ने खनिज अमले से हाथापाई करते हुए रेत से लोड ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए। गौरतलब है कि जिले
पन्ना जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जलसंकट, दो किमी दूर ला रहे पेयजल Uncategorized by mpeditor - May 4, 2024May 4, 20240 आदिवासी बस्ती पनारी में एक एक बूंद के लिए तरस रहे ग्रामीण पन्ना - पन्ना जिले में भीषण गर्मी के बीच अब ग्रामीण क्षेत्रों में जल का संकट मंडराने लगा है। एक के बाद एक गांव के लोग पानी की एक एक बूंद के लिए जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं। मामला पन्ना जनपद की गहरा पंचायत अंतर्गत आदिवासी बस्ती पनारी का है। यहां के लोग गांव से दो किलोमीटर दूर स्थित चौपड़ा से पानी लाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। गांव के कुछ हैंडपंप बूंद बूंद पानी दे रहे हैं, तो कुछ पानी की जगह हवा देने लगे हैं। पन्ना जिले में इनदिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। जिले के लोग एक तरफ गर्मी का तपन से तप रहे हैं,
इंदौर कांग्रेस की बैठक:कांग्रेस नेता इंदौर में ज़्यादा से ज़्यादा नोटा दबाने चलाएंगे जागरूकता अभियान Uncategorized by mpeditor - May 4, 2024May 4, 20240 इंदौर - इंदौर शहर एवं जिला के सभी मोर्चा संगठनों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की आवश्यक बैठक कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में आयोजित हुई। बैठक में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने सभी मोर्चा संगठनों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इंदौर में 13 मई को इंदौर लोकसभा के होने वाले चुनाव में अधिक से अधिक नोटा के ऑप्शन पर बटन दबाया जाए। इसे इंदौर शहर की सभी गलियों एवं चौराहों पर पोस्टर लगाकर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता अभियान चला कर इंदौर की जनता को नोटा पर वोट देने की अपील करें।चड्ढा ने बताया कि 4 मई को 5:30 बजे अंबेडकर प्रतिमा गीता भवन चौराहे पर संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत लोकतंत्र
नहर निर्माण में लापरवाही का किसानों ने शुरू किया विरोध Uncategorized by mpeditor - May 4, 2024May 4, 20240 सागर में किसानों ने कहा-9 गांव के 149 किसानों की भूमि ली, मगर नहर का काम नहीं हुआ सागर - सागर जिले के देवरी विकासखंड में मंसूरबावरी बांयी तट नहर विस्तार परियोजना का काम किया जा रहा है। नहर के लिए 9 गांवों के 149 किसानों की भूमि अधिग्रहण की गई। लेकिन नहर का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। परियोजना में 18.5 किमी लंबी नहर का काम किया जाना है। लेकिन ठेकेदार नहर की लंबाई घटाकर करीब 11.5 किमी की नहर का काम कराने की योजना बना रहा है। जिसके विरोध में किसानों ने देवरी एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। किसानों ने कहा कि मंसूरबावरी बांयी तट नहर विस्तार परियोजना देवरी विकासखंड में बनाई जा रही है। जिसमें जल
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने युवक को पीटा Uncategorized by mpeditor - May 4, 2024May 4, 20240 जबलपुर में मंदिर के बाहर फुटपाथ पर सो रहा था, जमकर की मारपीट जबलपुर - जबलपुर में शुक्रवार देर रात भाजपा नेता ने एक युवक के साथ मारपीट की। इसका VIDEO सामने आया है। भाजपा नेता युवक को लात से पीट रहा है, जबकि उसका दोस्त युवक के हाथ पकड़े हुए है। मामला जबलपुर के बरेला थाना अंतर्गत सालीवाड़ा-गौर इलाके का है। युवक यहां मंदिर के बाहर फुटपाथ पर सो रहा था। घटना पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। पुलिस - प्रशासन को आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का कहकर आंदोलन की चेतावनी दी है।भाजपा नेता अजय दुबे बरेला का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि युवक नशे में था। भाजपा नेता ने उससे पूछताछ की और फिर मारपीट
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में राहुल का CM को लेटर:लिखा- पीड़ितों की मदद, जिम्मेदारों को सजा मिले Uncategorized by mpeditor - May 4, 2024May 4, 20240 एचडी-प्रज्वल के खिलाफ दूसरा लुकआउट नोटिस जारी बेंगलुरु - कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सेक्स स्कैंडल मामले में कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया को लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि मैं आपसे (सिद्धारमैया) पीड़ितों को हर संभव सहायता देने का अनुरोध करता हूं। यह सुनिश्चित करना हमारा सामूहिक कर्तव्य है कि इन जघन्य अपराधों के लिए जिम्मेदार सभी पक्षों को सजा दी जाए।एचडी रेवन्ना और बेटे प्रज्वल रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न के बाद अब किडनैपिंग का केस भी दर्ज हो गया है। मैसुरू के कृष्णराजा नगर में रहने वाले 20 साल के युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी मां का रेवन्ना ने अपहरण कर लिया है। युवक ने कहा कि 6 साल पहले उसकी मां रेवन्ना के होलेनरसीपुरा के घर
राहुल गांधी पर तंज से भड़की कांग्रेस, प्रधानमंत्री पर साधा निशाना Uncategorized by mpeditor - May 4, 2024May 4, 20240 मोदी ने भी दो सीट से नामांकन किया था - कांग्रेस नई दिल्ली - कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डरो मत, भागो मत वाले बयान पर पलटवार किया। कहा कि उनके दो प्रेरक नेता भी दो सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के आइकन लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी दो सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं, खुद पीएम मोदी ने साल 2014 के आम चुनाव में दो सीटों से चुनाव लड़ा था। दरअसल, राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वह केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं।बता दें, पीएम मोदी ने
भाजपा महिलाओं को साड़ी, चूड़ी, बिंदी का वोट बैंक समझती है Uncategorized by mpeditor - May 3, 2024May 3, 20240 इंडियन यूथ कांग्रेस इंदिरा फेलोशिप के तहत‘‘आधी आबादी पूरा हक और नारी न्याय’’ परिचर्चा संपन्न भोपाल - इंडियन यूथ कांग्रेस के तहत इंदिरा फेलोशिप की फेलो सदफ़ खान और उर्वशी दबे के नेतृत्व में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में देश में महिलाओं की आधी आबादी पूरा हक और नारी न्याय विषय पर परिचर्चा संपन्न हुई। परिचर्चा में इंदिरा फेलोशिप की प्रतिनिधि उपस्थित थी। परिचर्चा में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, महेन्द्र सिंह चौहान, भोपाल लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अरूण श्रीवास्तव, महेन्द्र जोशी, सी.पी. मित्तल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।अभा कांग्रेस कमेटी के सचिव मप्र सह प्रभारी सी.पी. मित्तल ने महिलाओं के सम्मान की बात करते हुये कहा कि देश की प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा जी ने महिलाओं को
आज बहस आरक्षण बचाने की, संविधान बचाने की तथावोट का अधिकार बचाने की: जीतू पटवारी Uncategorized by mpeditor - May 3, 2024May 3, 20240 कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहमत से विजयी बनाइए: जीतू पटवारी बैतूल - मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने बैतूल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्री रामू टेकाम जी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया इसके साथ ही पटवारी ने मुलताई में पूर्व मंत्री श्री सुखदेव पांसे एवं बैतूल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्री टेकाम के साथ माँ ताप्ती की पूजा-अर्चना की एवं सभी की खुशहाली की कामना की।श्री पटवारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह चुनाव देश की अस्मिता और रक्षा का चुनाव है। आज बहस आरक्षण को बचाने की, संविधान को बचाने की तथा वोट का अधिकार बचाने की देश में बहस चल रही है।श्री पटवारी ने कहा कि जब पेट्रोल 60 रुपए का हुआ करता
जीतू पटवारी 5 मई को श्योपुर, अशोकनगर और इंदौर जिले के प्रवास पर Uncategorized by mpeditor - May 3, 2024May 3, 20240 भोपाल - प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधायक फुंदे लाल मार्कों 5 मई को श्योपुर, अशोकनगर और इंदौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। नेताद्वय इन स्थानों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।नेतागण निर्धारित दौरे अनुसार 05 मई को सुबह 8.30 बजे भोपाल से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे विजयपुर विधानसभा के कराहल पहुंचेंगे और वहां कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। नेताद्वय पूर्वान्ह 11.30 बजे कराहल से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे विजयपुर विधानसभा के अगरा पालमपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, तत्पश्चात दोहपर 2 बजे अशोकनगर पहुंचकर वहां कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। नेताद्वय अपरान्ह 3.30 बजे अशोकनगर से प्रस्थान