मध्यप्रदेश में मानसून फिर, इन जिलों में होगी बारिश weather by mpeditor - July 7, 2021July 7, 20210 भोपाल - मध्यप्रदेश में कुछ दिनों से बारिश की बूंदे नहीं गिरी है, जिससे प्रदेश के भोपाल सहित कई जिलों में गर्मी जैसी समस्या उत्पन्न हो रही है. किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। लेकिन प्रदेश में एक बार फिर मानसून मेहरबान होने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में मानसून फिर से एक्टिव होने वाला है। दरअसल बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बन रहा है जिसकी वजह से आगामी 8 जुलाई को जबलपुर संभाग के कई जिलों में बारिश होने की उम्मीद है। इस सिस्टम की वजह से मंडला, बालाघाट और जबलपुर में बारिश की उम्मीद है। वहीं बारिश का इंतजार कर रहे मालवा-निमाड़ रीजन को मानसून की मेहरबानी
भोपाल में न्यूनतम तापमान 17.5 रिकॉर्ड किया गया weather by mpeditor - January 11, 2021January 11, 20210 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में हवा में लगातार नमी होने के कारण सबसे ज्यादा कोहरा छा रहा है। बीते पांच दिन से भोपाल में कोहरा छाया हुआ है। इसके कारण दिन के तापमान और रात के तापमान में महज 5 डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रह गया है। भोपाल में रात का न्यूनतम तापमान 17.5 रिकॉर्ड किया गया, जबकि रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल में 97% और इंदौर में 98% नमी होने के कारण कोहरे के साथ ही दिन और रात के तापमान में इसका असर पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कल भी प्रदेश के कई इलाकों में कोहरा रहेगा। हालांकि धूप निकलने के बाद ही ठंड का असर बढ़ेगा। इसके
प्रदेश में शुक्रवार रात भोपाल, इंदौर समेत 17 जगहों पर बारिश की बौछारें गिरीं weather by mpeditor - January 9, 2021January 9, 20210 पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश में शुक्रवार रात भोपाल और इंदौर समेत 17 जगहों पर बारिश की बौछारें पड़ी। अभी रविवार दोपहर तक इसी तरह मौसम बना रहेगा। बारिश और बादल छाने से जहां दिन का तापमान गिरेगा, वहीं रात के पारे में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार दोपहर बाद बादल छटने की उम्मीद है। ऐसे में फिर ठंड जोर पकड़ेगी। हालांकि अभी अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। अगले 24 घंटे यहां होगी हल्की बारिश मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में होशंगाबाद संभाग और सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, उज्जैन व देवास जिलों के अलग-अलग इलाकों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। ग्वालियर, चंबल, सागर और उज्जैन
मध्यप्रदेश में भोपाल समेत प्रदेश के 13 जिलों में बारिश weather by mpeditor - January 5, 2021January 5, 20210 भोपाल में 2.1 मिमी तक पानी गिरा।भोपाल, ग्वालियर और खजुराहो में कोहरे के कारण दिन में ठंड बढ़ेगी। मध्यप्रदेश में बीते चौबीस घंटों में भोपाल समेत प्रदेश के 13 जिले बारिश से भीग गए। एक एमएम से लेकर 6 एमएम तक पानी गिरा। इस कारण से दिन में ठंडक और कोहरा बढ़ गया। सोमवार को सिर्फ भोपाल में ही कोहरा था, लेकिन मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में कोहरा दिखाई दिया। खासतौर पर भोपाल, ग्वालियर, खजुराहो और उज्जैन में इसका काफी असर देखा गया। कोहरा होने के कारण अब दिन में ठंड बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अरब सागर में बने चक्रवात के कारण ट्रफ लाइन अब राजस्थान से पंजाब तक सक्रिय हो गई है। इसके कारण से
इंदौर में पिछले 24 घंटे में करीब दो इंच बारिश, प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश का दौर जारी weather by mpeditor - September 23, 2020September 23, 20200 इंदौर में रात से ही बारिश का दौर जारी, अब तक औसत 34 के मुकाबले 12 इंच ज्यादा पानी गिर चुका है।उज्जैन में दो घंटे की बारिश के बाद लक्ष्मी नगर, गरीब नवाज कॉलोनी, जिला अस्पताल परिसर समेत कई जगह घरों में पानी भर गया। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदाैर समेत कई जिलों को जाते-जाते मानसून ने एक बार फिर से तर कर दिया। इंदौर में मंगलवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर बदस्तूर जारी है। यहां पिछले 24 घंटे में करीब दो इंच बारिश हाे चुकी है। वहीं, उज्जैन में भी बादल मेहरबान हैं। यहां रात में हुई जो घंटे झमाझम बारिश के बाद सड़कों ने नाले का रूप धारण कर लिया। फ्रीगंज से लेकर पुराने शहर की हर
मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान News weather by mpeditor - September 10, 2020September 10, 20200 मध्य प्रदेश के आसमान पर छाए हुए मानसून के बादल आगे बढ़ गए और धूप खिल गई लेकिन बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश के किनारे चक्रवाती हवाओं ने बादलों के एक दल को मध्य प्रदेश की तरफ रवाना कर दिया है। स्कायमेट के मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले 24 घंटे यानी गुरुवार या फिर शुक्रवार को मध्य प्रदेश के 21 जिलों में बारिश होगी। आधे मध्यप्रदेश के लिए निश्चित रूप से यह एक गुड न्यूज़ है क्योंकि मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया है। मध्य प्रदेश के इन जिलों में होगी बारिश अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश में बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, होशंगाबाद, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, डिंडोरी, अनूपपुर, उमरिया,
ओंकारेश्वर बांध के 21 गेट खुले weather by mpeditor - August 29, 2020August 29, 20200 ओंकारेश्वर बांध के गेट खोलने के बाद नर्मदा ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण खंडवा, खरगोन, बड़वानी और धार जिलों को रेड अलर्ट पर रखा गया है। एनएचडीसी के अलावा खंडवा जिला प्रशासन नर्मदा पट्टी स्थित गांवों में नजर बनाए हुए हैं। बांध प्रशासन के मुताबिक दोनों बांधों से करीब 10 हजार क्युमेक्स प्रति सेकंड की रफ्तार से पानी छोड़ा जा रहा है जिससे नर्मदा का जल स्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। ओंकारेश्वर में सभी घाट जलमग्न हो गए हैं। घाटों तक लोगों की आवाजाही भी प्रतिबंधित कर दी गई है। प्रशासन ने नदी किनारे गांवों में धारा 144 लगा दी है। खंडवा जिला प्रशासन ने खरगोन, बड़वानी और धार
लगातार बारिश के कारण कोविड हॉस्पिटल चिरायु में घुसा पानी weather by mpeditor - August 29, 2020August 29, 20200 सड़कें तालाब बनीं, प्रशासन अब नाव से लोगों को निकालने की तैयारी। भोपाल में लगातार बारिश के कारण बैरागढ़ स्थित कोविड हॉस्पिटल चिरायु तक पानी पहुंच गया है। पानी अस्पताल परिसर से लेकर पार्किंग में भर गया। इधर, भदभदा और कलियासोत डैम के गेट खोलने जाने के बाद दामखेड़ा को खाली करा दिया गया है। अमरावत कलां का भोपाल से संपर्क टूट गया है। लोगों को निकालने के लिए एक टीम रवाना कर दी है। नाव नहीं पहुंच पाने के कारण लोग फंसे हुए थे। चिरायु अस्पताल में इस तरह पानी भर गया। कोलार समेत शहर के कई निचले इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। लोगों को सरकारी स्कूलों में शिफ्ट किया गया है। प्रशासन की तरफ
भारी बारिश के बाद भदभदा के 6 गेट खुले weather by mpeditor - August 29, 2020August 29, 20200 निगम कमिश्नर वीएस चौधरी ने निगम के आपदा कंट्रोल रूम में लोगों की समस्याएं सुनी।ज्यादा बारिश से सड़क उखड़ने लगी, इससे लोगों को परेशानी हुई। भोपाल में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण अब लोगों की परेशानी बढ़ने लगी हैं। भदभदा के 6 से ज्यादा गेट खुलने के बाद निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को शिफ्ट किया जाने लगा है। सड़कों पर पानी भरने से जगह-जगह ट्रैफिक जाम के हालात बन गए। इधर, जहांगीर स्कूल की दीवार गिरने की सूचना प्रशासन तक पहुंची। इसके बाद निगम कमिश्नर वीएस चौधरी ने निगम के आपदा कंट्रोल रूम में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनीं। कर्मचारियों को भोपाल में 24 घंटे के अलर्ट पर रखा गया है। इधर, मौसम विभाग ने भोपाल में अगले
सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, होशंगाबाद समेत 6 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट weather by mpeditor - August 29, 2020August 29, 20200 रेड अलर्ट – नरसिंहपुर, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, होशंगाबाद।सागर संभाग के जिलों, कटनी, जबलपुर, मंडला, विदिशा, रायसेन, सीहोर, हरदा, धार, देवास, श्योपुर कलां। जैसा कि मौसम वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान जताया था, मध्य प्रदेश के नदी-नालों में बाढ़ आ गई है। करीब आधा दर्जन से अधिक बड़े बांधो के गेट खोल दिए गए हैं। इसके कारण नदियों का पानी सड़कों पर आ गया है। ग्रामीण इलाकों में घुस गया है और हजारों एकड़ खेत बर्बाद हो चुके हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह हालात अभी बने रहेंगे। नर्मदा नदी में बाढ़, किनारे खाली रखें, पानी में ना उतरें प्रदेश में बारिश का दौर जारी है, नदी-नाले उफान पर है और बांधों के भी गेट खोले जा चुके है। पिछले चौबीस घंटे की बात करे