10 दिनों तक ठंडा रहेगा मध्यप्रदेश, धीरे से दस्तक देगी गर्मी weather by mpeditor - February 25, 20220 पाकिस्तान से आई हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में 24 घंटे में ही तापमान में नरमी आ गई। कई इलाकों में रात का पारा 4 डिग्री तक लुढ़क गया है। बीते 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि अगले 10 दिन तक सुबह के समय हल्की सर्दी बनी रहेगी। दिन में गर्मी बढ़ेगी। अब बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। 28 से नया सिस्टम बन रहा वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ (WD) उत्तरी पाकिस्तान/ कश्मीर के ऊपर एक चक्रवातीय गतिविधि के रूप में एक ट्रफ के साथ सक्रिय है। अन्य पश्चिमी विक्षोभ पूर्वोत्तर अफगानिस्तान के आसपास सक्रिय है। साथ ही पश्चिमी मध्य प्रदेश और बांग्लादेश के
बारिश बन रहा तबाही, प्रदेश में इन जिलों के बांधों के खोले गेट MP weather by mpeditor - August 7, 2021August 7, 20210 ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में बाढ़ से भले ही राहत मिली है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। अशोकनगर, विदिशा राजगढ़, गुना और छतरपुर-टीकमगढ़ में हालात बिगड़ गए हैं। यहां के बांध लबालब हैं। सभी डैमों के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। किसी के 8 तो किसी के 6 गेट खोले गए हैं। इंदिरा सागर, नर्मदा घाट, बरगी डैम और ओंकारेश्वर डैम की स्थिति सामान्य है। होशंगाबाद में नर्मदा घाट में तो जलस्तर कम हुआ है। अशोकनगर- चंदेरी में राजघाट के 6 गेट खोलेजिले का सबसे बड़ा बांध राजघाट में अधिक पानी भरने से यूपी-एमपी को जोड़ने वाले पुल के ऊपर करीब 8 फीट तक पानी पहुंच गया है। इसके चलते बांध के 6 गेट खोले गए हैं। इनसे 56. 63
मौसम विभाग ने एमपी के 17 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट MP weather by mpeditor - August 6, 2021August 6, 20210 भोपाल- MP में मानसून एक्टिव है और पूरे प्रदेश में पानी बरस रहा है। ग्वालियर-चंबल अंचल के साथ अब मालवा-निमाड़ के जिलों में भी मानसून एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कई जिलों में भारी एवं तेज बारिश होने के आसार जताए हैं। भोपाल, विदिशा, गुना समेत कई जिलों में गुरुवार रात से ही तेज बारिश हो रही है। विदिशा के संजय सागर डैम के 7 गेट और राजगढ़ जिले के कुंडालिया डैम के 8 गेट खोल दिए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में गुना, विदिशा और राजगढ़ में भारी बारिश होने के आसार है। विदिशा में गुरुवार से ही तेज बारिश हो रही है। गुना में भी यही स्थिति है। भोपाल के
प्रदेश में बाढ़ से हाहाकार, लेकिन भोपाल के तालाब 32 फ़ीट तक खाली MP weather by mpeditor - August 5, 2021August 5, 20210 भोपाल- मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में बाढ़ ने तबाही मचा दी है। नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं तो डैम-तालाब लबालब हो चुके हैं, लेकिन इसके उलट भोपाल की लगभग 25 लाख आबादी की प्यास बुझाने वाले जलस्रोतों में वाटर लेवल नहीं बढ़ रहा है। बीते 4 दिन की बात करें तो शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले बड़ा तालाब में आधा फीट पानी की ही बढ़ोतरी हुई है, जबकि कोलार, केरवा और कलियासोत डैम 14 से 32 फीट तक खाली है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो भोपाल-सीहोर जिलों में इस बार पिछले साल की तुलना में ज्यादा पानी बरसा है, लेकिन तेज झड़ी नहीं लगने के कारण जलस्रोतों में उम्मीद के मुताबिक पानी जमा नहीं हो
खतरा बन रहा मानसून, प्रदेश के इन जिलों में चिंताजनक स्थिति MP weather by mpeditor - July 31, 2021July 31, 20210 भोपाल- मध्यप्रदेश में मानसून एक्टिव होने से अच्छी बारिश हो रही है। एक लो प्रेशर एरिया साउथ बिहार से साउथ यूपी की तरफ बढ़ रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर मध्यप्रदेश के चंबल, रीवा और सागर संभाग पर पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अभी 2 अगस्त तक इन संभागों में इसी तरह बारिश होगी। फिलहाल जुलाई तक का बारिश का कोटा फुल हो चुका है। हालांकि इंदौर समेत प्रदेश के सात जिले चिंता का विषय बने हुए हैं। यहां 22 से लेकर 31% तक कम बारिश हुई है। हालांकि अगस्त-सितंबर में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। शेष प्रदेश में सामान्य और उससे ज्यादा बारिश हो चुकी है। अब आगे यह संभावनामध्यप्रदेश में
MP में बारिश : भोपाल के कोलार, कलियासोत, केरवा डैम में पानी का स्तर बढ़ा MP weather by mpeditor - July 27, 2021July 27, 20210 भोपाल- MP में मानसून की बारिश जमकर हो रही है। इससे डैम-तालाबों का वॉटर लेवल तेजी से बढ़ रहा है। भोपाल के प्रमुख जलस्रोतों में 3-4 दिन के भीतर ही अच्छा पानी जमा हो गया है। केरवा डैम में 1 फीट पानी और बढ़ गया। वहीं बड़ा तालाब, कलियासोत व कोलार डैम में बढ़ोतरी जारी है। केरवा डैम में सोमवार शाम तक वॉटर लेवल 1656 फीट था, जो मंगलवार दोपहर 12 बजे तक 1657 फीट पर आ गया। डैम की कुल क्षमता 1672 फीट है। यानी डैम को लबालब भरने के लिए 15 फीट पानी की और जरूरत है। बड़ा तालाब : 1660.30 फीट पहुंचा लेवलमंगलवार दोपहर 12 बजे तक की स्थिति में बड़ा तालाब का वॉटर लेवल 1660.30 फीट हो चुका
MP में बारिश 24 घंटे में 7 जिलों में रेड अलर्ट, इंदौर-भोपाल में आधा इंच बारिश MP weather by mpeditor - July 26, 2021July 26, 20210 भोपाल- बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव ने मध्यप्रदेश में असर दिखाया है। लगातार बारिश से होशंगाबाद में नर्मदा का जलस्तर करीब साढ़े तीन फीट बढ़ गया है। इटारसी का तवा, जबलपुर का बरगी, भोपाल के कलियासोत और केरवा डैम तेजी से भर रहे हैं। सबसे ज्यादा रतलाम में 5 इंच तक पानी गिरा। यहां 48 घंटों में करीब 10 इंच बारिश हुई। भोपाल और इंदौर में 24 घंटों में आधा-आधा इंच बारिश हो चुकी है। पूरे प्रदेश में 24 घंटों में करीब एक इंच औसत पानी गिरा है। प्रदेश में अब तक कुल 15 इंच बारिश हुई है, जो सामान्य है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में इंदौर और भोपाल में रिमझिम जारी रहेगी। ग्वालियर-चंबल समेत समेत
बड़ा तालाब का पानी हुआ कम, बारिश न होने से परेशान भोपाल MP weather by mpeditor - July 20, 2021July 20, 20210 भोपाल- MP में बारिश नहीं होने से नदियां सूखी पड़ी है तो डैम-तालाबों का जलस्तर बढ़ने की बजाय घट रहा है। भोपाल की ही बात करें तो करीब 25 लाख आबादी की प्यास बुझाने का जिम्मा जिन 3 जलस्रोतों पर है, उनमें पानी तेजी से घट रहा है। बड़ा तालाब में 25 दिन के भीतर आधा फीट पानी कम हो चुका है। पिछले साल इसी अवधि में तालाब में 4 फीट पानी आ चुका था, जबकि 22 अगस्त को लबालब भर गया था। कोलार, केरवा व कलियासोत डैम में भी अच्छा पानी आया था। इस बार न के बराबर आमद हुई है। जानकारों की मानें तो सावन के पहले जलस्रोत 30% तक भर जाते हैं। अबकी बार ऐसा नहीं हुआ। जून
प्रदेश में बारिश के ऐसे हैं हालात, इंदौर-जबलपुर समेत 33 जिले रेड जोन में MP weather by mpeditor - July 20, 2021July 20, 20210 भोपाल- मध्यप्रदेश में समय से पहले धमाकेदार दस्तक देना वाला मानसून रूठ सा गया है। हालात यह है कि कई जगह सूखा पड़ने लगा है। प्रदेश में 19 जुलाई तक करीब 300 मिमी बारिश होना चाहिए थी, लेकिन 230 मिमी ही हुई है। यह सामान्य कोटे से करीब 24% कम है। मुरैना और पन्ना में तो हालत और खराब हैं। यहां अभी भी कोटे से 70% तक कम पानी गिरा है। इंदौर और जबलपुर की स्थिति भी अच्छी नहीं है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अब तक स्थिति में बारिश में काफी कमी आई है। यह स्थिति पिछले साल जैसी बन गई है। हालांकि अब जुलाई के अंतिम सप्ताह में मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद बढ़ गई है।
कहीं बरसे बादल तो कहीं अब भी मानसून की इंतज़ार कर रहा मध्यप्रदेश MP weather by mpeditor - July 19, 2021July 19, 20210 भोपाल- मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड समेत प्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार को जमकर बारिश हुई। ग्वालियर, मुरैना, भिंड समेत बुंदेलखंड के सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ में झमाझम बारिश से राहत मिल गई। नाले और नालियां उफान पर आ गए। यह बरिश लोकल सिस्टम से हुई। अब भी भोपाल-इंदौर समेत प्रदेश के बड़े हिस्से में बारिश का इंतजार है। मुरैना-भिंड में रविवार शाम और सुबह से ही बारिश हुई। भिंड में रात में भी झमाझम हुई। बारिश से गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। कई दिनों से बारिश न होने से शहर गर्मी से तप रहा था। आधे घंटे की बारिश में ही शहर के नाला उफन पड़े। साथ ही शहर की कुछ सड़क पर भी पानी भर