धार जिले में खुदाई के दौरान मजदूरों को मिले सोने के प्राचीन सिक्के MP by mpeditor - August 28, 2022August 28, 20220 धार। शहर के पौ चौपाटी क्षेत्र के गुरुनानक मार्ग पर एक मकान खुदाई में मजदूरों को सोने की गिन्नियां मिली हैं। बताया जा रहा है कि मजदूरों ने गिन्नियों को आपस में बांट लिया था। गांव में आपस में कहासुनी होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने हिम्मतगढ़ क्षेत्र से कुछ मजदूरों को उठाया तो उनके पास से सोने के प्राचीन सिक्के बरामद हुए। पुलिस ने आठ मजदूरों के पास से 86 सिक्के बरामद किए हैं, जिनकी कीमत एक करोड़ रुपये आंकी गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने रविवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नगर के नालछा दरवाजा इलाके के पास चिटनीस चौक में शिवनारायण राठौड़ का मकान दो हिस्सों में बना हुआ है।