माँ बनने वाली हैं बिपाशा बसु Entertainment by mpeditor - August 16, 20220 फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के छह साल बाद पहले बच्चे के माता -पिता बनने वाले हैं। इसकी जानकारी खुद बिपाशा और करण ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है। बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। इस तस्वीर में बिपाशा व्हाइट शर्ट पहने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिख रही हैं। वहीं करण बिपाशा के साथ व्हाइट शर्ट में ट्विनिंग करते हुए बेबी बंप को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए बिपाशा ने लिखा-'एक नया वक्त, एक नया फेज, एक नई रोशनी हमारी लाइफ के प्रिज्म में एक यूनिक शेड जुड़ने जा रहा है।