बुरहानपुर में सब्जी से भरा वाहन पुलिया से नीचे गिरा, तीन लोगों की मौत MP by mpeditor - January 3, 2023January 3, 20230 बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में मंगलवार तड़के सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हुए हैं। सब्जी से भरा मिनीडोर वाहन पलटकर पुलिया से नीचे जाने से यह हादसा हुआ। सभी घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक घायल का इलाज जारी है और तीन को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार हादसे में वाहन चालक और दो किसानों की मौत हो गई। चार अन्य किसान घायल हुए हैं। यह हादसा इंदौर-इच्छापुर हाई-वे पर तड़के तीन बजे के करीब हुआ। ग्राम चमाटी तहसील पंधाना जिला खंडवा की ओर से किसान मिनीडोर में सब्जी लेकर बुरहानपुर कृषि उपज मंडी आ रहे थे। इस दौरान झांझर