आउटसोर्स एवं संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन 18 को भोपाल में संविदा कर्मियों की हड़ताल को दिया समर्थन MP by mpeditor - December 17, 2022December 17, 20220 भोपाल। मप्र कांग्रेस आउटसोर्स एवं संविदा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने संविदा कर्मचारियों की नौकरी को 62 साल तक सुरक्षित करने का आदेश, फरवरी 2019 में ही निकाल दिया था, अब सरकार को इन्हें नियमित करना चाहिए, जो शिवराज सरकार नहीं कर रही है, इससे व्यथित होकर संविदा कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। वहीं प्रदेश के हजारों आउटसोर्स, संविदा कर्मचारी 18 दिसंबर को सरकार के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सामने सडक पर खडे होकर अपने हक की बात रख हल्लाबोल आंदोलन करेंगे। तत्कालीन कमलनाथ सरकार द्वारा आउटसोर्स, संविदा, अस्थाईकर्मियों के लिए निकले गये आदेशों की प्रति मीडिया को