कांग्रेस विधायक दल की कार्यकारिणी बैठक संपन्न Politics by mpeditor - September 17, 2022September 17, 20220 भोपाल। आगामी विधान सभा सत्रों में कांग्रेस जनहित के मुद्दों को उठाने और भाजपा सरकार के भ्रष्टाचारों को उजागर करने के लिए कड़े तेवर अपनाएगी। कांग्रेस विधायक दल के विधायक विश्राम गृह स्थित दलीय कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुई कांग्रेस विधायक दल की कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कार्यकारिणी ने भाजपा सरकार द्वारा पोषण आहार घोटाले और जनहित के मुद्दों पर विधानसभा में चर्चा न कराने को गंभीरता से लिया। कार्यकारिणी के सदस्यों ने कहा कि विधानसभा में भाजपा सरकार द्वारा विधायकों को अपनी बात रखने से वंचित किया जाना गंभीर चिंता का विषय है। यह संसदीय परम्पराओं का उल्लंघन और लोकतन्त्र विरोधी रवैया है। बैठक में कांग्रेस विधायक