कांग्रेस अध्यक्ष चुनावः दिग्विजय सिंह शुक्रवार को दाखिल करेंगे नामांकन, मप्र के 10 विधायक बनेंगे प्रस्तावक MP by mpeditor - September 29, 2022September 29, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।मध्य प्रदेश के 10 विधायक नामांकन दाखिल करते समय उनके प्रस्तावक बनेंगे। जो गुरुवार को दिल्ली रवाना हो रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने इसकी जिम्मेदारी मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह को सौंपी है। डा. गोविन्द सिंह ने दूरभाष पर संबंधित विधायकों से दिल्ली पहुंचने को कहा है।सूत्रों के अनुसार दिग्विजय सिंह गुरुवार को सुबह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से सीधे दिल्ली पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फार्म ले लिया है। वे शुक्रवार को अपना नामांकन फार्म