पटाखा गोदाम हादसे पर कमलनाथ ने जताया दुख, घटना की जांच करवाने की मांग MP by mpeditor - October 20, 2022October 20, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुरैना में गुरुवार को घर से संचालित हो रही एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 की हालत गंभीर है। घटना गुरुवार सुबह करीब 11.15 मिनट की बताई जा रही है, मकान के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल रेस्क्यू आपरेशन जारी है। मप्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए सरकार से पूरे मामले की जांच करवाने की मांग की है। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा ‘मध्यप्रदेश के मूरैना के बानमोर इलाक़े में एक पटाखा गोदाम में हुए