गैंगरेप के आरोपियों के मकानों पर चला बुलडोजर MP by mpeditor - October 30, 2022October 30, 20220 गुना। जिले के चांचौड़ा में 15 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप की घटना के बाद रविवार को भी लोगों में आक्रोश दिखाई दिया। महिलाओं और छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों का जुलूस निकालने और राह चलती लड़कियों को परेशान करने वाले गुंडों पर अंकुश लगाने की मांग की। वहीं, प्रशासन ने गैंगरेप के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलवा दिया है। गुना में 15 साल की छात्रा से गैंगरेप की घटना के बाद से लोगों में गुस्सा है। घटना के दूसरे दिन भी लोग सड़कों पर उतर आए। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं हैं। प्रशासन ने गैंगरेप के आरोपियों के मकानों के अवैध हिस्सों पर बुलडोजर चला दिया। इसके बाद भी लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ। सर्व समाज
गुना में नाबालिग से गैंगरेप की घटना की कमलनाथ ने की निंदा Politics by mpeditor - October 29, 2022October 29, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक स्कूली छात्रा की किडनैपिंग और गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना जिले के चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बीनागंज का है। गैंगरेप कि घटना से आक्रोशित लोगों ने बीनागंज-चाचौड़ा सडक़ पर जमकर हंगामा किया और चक्काजाम कर दिया है। स्थानीय कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह के साथ सैंकड़ों की संख्या में लोग धरने पर बैठे हैं। इधर इस घटना को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने फिर शिवराज सरकार पर हमला बोला है। कमलनाथ ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने शनिवार को ट्वीट में लिखा कि मध्यप्रदेश के गुना जिले के बीनागंज में एक मासूम स्कूली छात्रा के अपहरण व उसके साथ गैंगरेप की दुखद घटना सामने आयी है। घटना बेहद निंदनीय