गुलाम नबी अब स्वयं हो गए आजादः ज्योतिरादित्य सिंधिया Politics by mpeditor - August 27, 2022August 27, 20220 ग्वालियर। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस में अब माहौल ठीक नहीं है, इसलिए आजाद जैसे नेता भी छोड़ रहे हैं। कई महीनों और सालों से स्पष्ट है कि कांग्रेस की अंदरुनी स्थिति क्या है। मैं तो भाजपा का कार्यकर्ता हूं, लेकिन गुलाम नबी आजाद अब अब स्वयं कांग्रेस से आजाद हो गए हैं। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने उक्त बातें शनिवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान मीडिया द्वारा गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस से इस्तीफा देने प पूछे गए सवाल के जवाब देते हुए कही। दरअसल, सिंधिया शुक्रवार देर रात दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे और रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को सुबह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर निकल गए। श्योपुर जिले के दौरे पर