महाकाल लोक निर्माण में सामने आया भ्रष्टाचार का मामला Politics by mpeditor - October 21, 2022October 21, 20220 भोपाल। महाकाल परिसर के विस्तार की योजना के तहत निर्मित महाकाल लोक के निर्माण में अनियमितताओं के मामले सामने आने लगे हैं। इस मामले में मध्यप्रदेश लोकायुक्त संगठन ने आरोप प्राथमिक जांच में सही पाए हैं। इस आधार पर उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह समेत तीन आईएएस अफसरों और 15 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। कांग्रेस के विधायक महेश परमार द्वारा महाकाल लोक के निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद लोकायुक्त ने यह नोटिस जारी किया है। अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी महाकाल लोक के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। कमलनाथ ने महाकाल लोक के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार को लेकर शिवराज सरकार पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने