बर्फबारी थमने से लगा ठंड पर ब्रेक, पांच दिन ऐसा ही रहेगा मौसम MP by mpeditor - October 28, 2022October 28, 20220 भोपाल। हिमालय में बर्फबारी थमने से मध्यप्रदेश में पड़ रही हल्की ठंड पर भी ब्रेक लग गया है। दिवाली के दूसरे दिन से वातावरण में हल्की सी गर्मी महसूस हो रही है और दिन तथा रात के तापमान में भी उछाल देखने को मिला है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी पांच दिन तक इसी तरह का तापमान रहेगा।मध्यप्रदेश में बीते 48 घंटे में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। दिवाली तक दिन-रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक नीचे आ गया था, लेकिन उसके बाद यह दो से तीन डिग्री ऊपर चला गया है। इस कारण दिन और रात में हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि अभी भी सुबह-सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस