मनरेगा की मजदूरी राष्ट्रीय औसत के बराबर करे प्रदेश सरकार: कांग्रेस Politics by mpeditor - August 4, 2022August 4, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने सरकार से मनरेगा की मजदूरी राष्ट्रीय औसत के बराबर करने की मांग प्रदेश सरकार से की है। उन्होंने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार मनरेगा के मजदूरों को देश के 34 राज्यों में सबसे कम मजदूरी का भुगतान करती है। जो विगत वर्ष 193 रुपये प्रति दिवस एवं प्रचलित वर्ष में 204 रुपये प्रति दिवस है। जबकि सिक्किम और निकोबार जैसे छोटे राज्यों में भी मजदूरी की दरें 300 रुपये प्रति दिवस से ज्यादा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश में निरंतर मनरेगा के मजदूर उपेक्षा के शिकार हैं तथा मशीनों के द्वारा गुपचुप काम करवाए जाने के कारण 20 प्रतिशत मजदूरों को भी