भारत जोड़ो यात्रा: पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने भाजपा सरकार की विफलताएं गिनाईं Nation by mpeditor - December 3, 2022December 3, 20220 आगरमालवा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में शनिवार को 11वां दिन है। यात्रा अभी आगर-मालवा जिले के सुसनेर विधानसभा क्षेत्र में चल रही है। यात्रा के दौरान एक फार्महाउस पर प्रेस कान्फ्रेंस की गई, जिसमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की विफलताएं गिनाईं।उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर बुरी तरह नाकाम केन्द्र और मध्यप्रदेश सरकार इवेंट मैनेजमेंट के द्वारा अपनी घोर नाकामियों को ढकना चाहती है। पचौरी ने कहा कि इन सरकारों को जगाने के लिये अपने मन की बात की बजाय लोगों के दिल की बात को सुनने के लिये राहुल गांधी ने यह कठोर प्रण लेते हुए भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है, जिसकी सफलता किसी