प्रदेश की नाकाम भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान युरिया खाद की किल्ल्त से परेशान Politics by mpeditor - December 20, 2022December 20, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं किसान कांग्रेस के मीडिया प्रभारी फिरोज सिद्दीकी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हूए कहा है सरकार की गलत नीतियों के कारण आज प्रदेश का किसान यूरिया की कमी से परेशान है। यूरिया खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। गोदामों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। श्री सिद्दकी ने सरकार पर आरोप लगाया कि निजी व्यवसायिओं के पास खाद उपलब्ध हैं, जिसकी काला बाजारी हो रही है। 275 रू. की बोरी ब्लैक में 600 से 700 रू. में बेची जा रही है। सरकार जान बूझकर यूरिया की किल्लत पैदा कर रही है, ताकि कालाबाजारीयों की पौ-बारह हो सकें। भाजपा का किसान विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। भाजपा बताए कि उसकी खाद नीति क्या है? सरकार खाद जैसी मौलिक वस्तु भी उपलब्ध नहीं करा सकती तो कृषि मंत्री का औचित्य क्या है? आखिरकार किसान को लूटकर किसान की आय दुगुनी कैसे होगी? कांग्रेस की मांग है कि गेंहू की फसल, यूरिया कमी के कारण हुई क्षति की भरपाई सरकार किसानों को 15 दिवस में मुआवजा देकर पूर्ति करे। गेहूं की फसल को 16 वें से 22 वें दिन के बीच यूरिया छिड़ककर सिंचाई अनिवार्य है। किन्तु सरकार की नाकामी के कारण किसान समय पर यूरिया छिड़ककर सिंचाई नहीं कर सका। इसलिए उत्पादन प्रभावित हुआ है। यह किसान कि ही नहीं अपितु राष्ट्र की क्षति है। सरकार बताए कि कितने दिन में जिम्मेदारी तय कर संबंधित अधिकारियों और कृषि मंत्री पर कार्रवाई करेगी।