You are here
Home > Sports > न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू शृंखला के लिए भारतीय अंडर 19 महिला टीम की घोषणा

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू शृंखला के लिए भारतीय अंडर 19 महिला टीम की घोषणा

मुम्बई। अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने न्यूजीलैंड अंडर 19 महिला के खिलाफ आगामी घरेलू शृंखला के लिए भारतीय अंडर 19 महिला टीम की घोषणा कर दी है।भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 शृंखला खेलेगी। पहला मैच 27 नवंबर, दूसरा 29 नवंबर, तीसरा 01 दिसंबर, चौथा 04 दिसंबर एवं पांचवां मैच 06 दिसंबर को खेला जाएगा। सभी मैच मुम्बई में खेले जाएंगे।

भारत अंडर-19 महिला टीम: श्वेता सहरावत (कप्तान), शिखा शालोट, तृषा जी, सौम्या तिवारी (उप कप्तान), सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु (विकेटकीपर), नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, तितास साधु, फलक नाज, शबनम एमडी।

Top