मप्र में भारत जोड़ो यात्रा का पांचवा दिन, राहुल गांधी ने की बुलेट की सवारी Politics by mpeditor - November 27, 2022November 27, 20220 भोपाल। भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में पांचवें दिन राहुल गांधी अलग ही रंग में नजर आए। उन्होंने यात्रा के दौरान इंदौर के पास एबी रोड पर स्थित ग्राम राऊ में बुलेट बाइक की सवारी की। इस दौरान क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी उनके पीछे दौड़ते नजर आए। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में रविवार को पांचवां दिन है। यात्रा सुबह महू के दशहरा ग्राउंड से शुरू होकर सुबह करीब सवा सात बजे पिगडंबर ग्राम पहुंची। यहां राहुल ने दिव्यांग मनोहर को देखकर उन्हें अपने पास बुलाया। वे करीब 5 मिनट तक मनोहर की व्हीलचेयर खींचते हुए उनके साथ चले। इस दौरान उन्होंने मनोहर से चर्चा भी की। मनोहर ने राहुल गांधी से कहा कि अब
मप्र में भारत जोड़ो यात्रा में परिवार के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी हुईं शामिल Politics by mpeditor - November 24, 2022November 24, 20220 खंडवा। मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को सुबह करीब छह बजे खंडवा जिले के ग्राम बोरगांव बुजुर्ग से शुरू हुई। यात्रा में राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी कदम ताल करते हुए चल रही हैं। यात्रा में प्रियंका के बेटे रेहान और पति राबर्ट वाड्रा भी शामिल हैं। राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी यात्रा में शामिल हुए हैं। भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में गुरुवार को दूसरा दिन है। ग्राम बोरगांव बुजुर्ग से शुरू होकर यात्रा करीब आठ किलोमीटर चलकर सुबह आठ बजे ग्राम कुमठी पहुंची। यहां गुरुकृपा फैमिली रेस्टारेंट पर राहुल गांधी समेत सभी लोगों ने चाय-नाश्ता किया। यहां हरदा जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंच लगाकर यात्रा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मप्र पहुंची Politics by mpeditor - November 23, 2022November 23, 20220 भोपाल। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने बुधवार सुबह बुरहानपुर के बोदरली गांव से मध्य प्रदेश में प्रवेश किया। सभी यात्री महाराष्ट्र के जलगांव जामोद से सुबह 6 बजे रवाना होकर 7 बजे बोदरली पहुंचे। यहां राहुल का जोरदार स्वागत किया गया। बंजारा लोक नृत्य कलाकार रीना नरेंद्र पवार ने उनके स्वागत में लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। बोदरली में मंच से राहुल गांधी ने करीब 11 मिनट भाषण दिया। पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आशा जताई है कि यात्रा को सबसे ज्यादा समर्थन मध्यप्रदेश में मिलेगा। राहुल गांधी ने कहा कि यह यात्रा हमने कन्याकुमारी से शुरू की थी। उस समय विपक्ष ने कहा था कि हिंदुस्तान 3600 किलोमीटर लंबा है।
राहुल गांधी को धमकी मिलने के बाद उनकी भारत जोड़ो यात्रा के इंदौर में होने वाले कार्यक्रम में किया गया बदलाव News by mpeditor - November 19, 2022November 19, 20220 इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद उनकी भारत जोड़ो यात्रा के इंदौर में होने वाले कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब यात्रा के दौरान राहुल गांधी वैष्णव कॉलेज परिसर में रात्रि विश्राम करेंगे। पहले रात्रि विश्राम खालसा कॉलेज परिसर में करने वाले थे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर से महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रवेश करेगी और अगले दिन 24 नवंबर को यह यात्रा इंदौर पहुंचेगी। इसके बाद इंदौर से होते हुए यात्रा उज्जैन जाएगी। पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी रात्रि विश्राम खालसा कॉलेज में करने वाले थे। कॉलेज के बड़े मैदान में ठहरने की तैयारियां भी प्रारंभ हो गई
भारत जोड़ो यात्रा के लिए मप्र कांग्रेस प्रवक्ता और संभागीय प्रवक्ताओं को जिले आवंटित News by mpeditor - November 16, 2022November 16, 20220 भोपाल। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देशानुसार मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ताओं और संभागीय प्रवक्ताओं को भारत जोड़ों यात्रा की सुव्यवस्थित कवरेज सुनिश्चित कराने के लिए अधोलिखित जिलों का आवंटन किया जा रहा है। पूर्व में जिन प्रवक्ताओं को जिले आवंटित किये जा चुके हैं, वे यथावत रहेंगे। बुरहानपुर ः- श्री रामपांडे, श्री सिद्धार्थ राजावत, श्री फिरोज सिद्धीकी, श्री अभिषेक गौर, श्री महेन्द्र अमूले। खंडवा:- श्री अवनीश भार्गव, श्री रवि वर्मा, श्री केदार सिरोही, श्री संजय महेन्द्र, श्री रेवतीरमण राजूखेडी। खरगौन:- श्री आनंद तारण, श्री राजकुमार केलू उपाध्याय, श्री संदीप सबलोक, श्रीमती निधी श्रीवास्तव। इंदौर:- श्री मृणाल पंत, श्री कुंदन पंजाबी, सुश्री अनुराधा सिंह, श्री आर.पी. सिंह, सुश्री पूजा चौकसे।उज्जैन:- श्री विक्रम खंपरिया, श्री देवाशीष जरारिया, श्री अमिताभ अग्निहोत्री,
मप्र कांग्रेस की मीडिया टीम ने भारत जोड़ो यात्रा मार्ग का लिया जायजा MP by mpeditor - November 14, 2022November 14, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस की मीडिया टीम ने सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ों यात्रा का मप्र में प्रवेश स्थान पर पहुंचकर भारत जोड़ों यात्रा मार्ग का अवलोकन किया, जिसमें उन्होंने बुरहानपुर और खंडवा में जिला कांग्रेस की मीडिया टीम के प्रवक्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा कर यात्रा प्रवास से संबंधित प्रचार-प्रसार को लेकर बैठक कर यात्रा के संबंधित बुनियादी सुविधाएं जुटाने पर रणनीति तैयार की तथा यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। प्रदेश कांग्रेस की मीडिया टीम ने महाराष्ट्र के जलगांव जिले के बुलडाना से मप्र की सीमा बोदरली स्थित यात्रा प्रवेश स्थल पर जाकर व्यवस्थाओं संबंधी वस्तुस्थिति से अवगत होकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुधारने पर विस्तृत समूह चर्चा की। कांग्रेस की मीडिया