कलेक्टर ने रिश्वत का आरोप सही पाया, कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने किया था मामला उजागर Politics by mpeditor - December 31, 2022December 31, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा के द्वारा ट्वीट कर उमरिया धान खरीदी में रिश्वत लिए जाने एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष के द्वारा कलेक्टर को लिखे पत्र को ट्वीट कर मामले को उठाया गया, जिस पर कलेक्टर ने दो लोगों को सस्पेंड कर दिया है। सुश्री शर्मा ने कहा है कि इससे ये साबित होता है कि प्रदेश में हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त है। धान खरीदी में महीनों से इस तरह का भ्रष्टाचार किया जा रहा था। जैसे ही संगीता शर्मा ने ट्वीट के माध्यम से मामले को उजागर किया, वैसे ही आज कलेक्टर द्वारा खरीदी प्रभारी एवं सर्वेयर को सस्पेंड कर दिया गया। आरोपी तौल के विरुद्ध किसानों से अनैतिक रकम ले रहा था। धान खरीदी के