‘पठान’ का पहला गाना रिलीज, दीपिका-शाहरुख़ के बीच दिखी सिजलिंग कमेस्ट्री Entertainment by mpeditor - December 12, 2022December 12, 20220 शाहरुख़ खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म पठान का पहला गाना 'बेशरम रंग' सोमवार को रिलीज हो गया है। दीपिका-शाहरुख़ पर फिल्माए गए इस गाने में दोनों के बीच जबरदस्त सिजलिंग कमेस्ट्री देखी जा सकती है। यह एक पार्टी सांग है, जिसमें दीपिका समंदर किनारे शाहरुख के साथ रोमांस करती दिखाई दे रहीं हैं। इस सॉन्ग को शिल्पा राव, विशाल-शेखर और कैरालिसा मोंटेरियो ने गाया है। वहीं इसके लिरिक्स कुमार के ने दिए हैं। फिल्म का म्यूजिक विशाल और शेखर ने दिया है जबकि गाने को वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और इस साल का सबसे बड़ा पार्टी एंथम बताया जा रहा है। गाने में शाहरुख़ और दीपिका