भारत ने तीसरे एकदिवसीय में श्रीलंका को दिया 391 रनों का लक्ष्य Sports by mpeditor - January 15, 2023January 15, 20230 तिरुवनंतपुरम। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पूर्व कप्तान विराट कोहली के नाबाद 166 रन और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के 116 रनों की बेहतरीन शतकीय पारियों की बदौलत पांच विकेट पर 390 रन बनाए। श्रीलंका को जीत के लिए 391 रनों का लक्ष्य दिया है।मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 95 रनों की साक्षेदारी की। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा बड़ा शॉट खेलते हुए 42 रन बनाकर आउट हो गए। शुभमन गिल और विराट कोहली ने
श्रीलंका ने भारत के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य Sports by mpeditor - January 12, 2023January 12, 20230 कोलकाता। श्रीलंका ने कोलकाता में खेले जा रहे तीन मैचों की एकदिनी श्रृंखला के दूसरे मैच में भारत के सामने जीत के लिए 216 रनों का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम 39.4 ओवर में 215 रनों पर सिमट गई। इस मैच में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और केवल 29 रनों पर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अविष्का फर्नांडो (20) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद नविन्दु फर्नांडो (50) और कुसल मेंडिस (34) ने टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। 102 रन के कुल स्कोर पर मेंडिस को कुलदीप यादव ने एलबीडब्ल्यू कर यह साझेदारी तोड़ी। इसके बाद
बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला पहला टी-20 मैच रद्द Sports by mpeditor - November 18, 2022November 18, 20220 वेलिंगटन। भारी बारिश के कारण यहां के स्काई स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया। दोनों टीमें अब श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए माउंट माउंगानुई जाएंगी। वेलिंगटन के समयानुसार दोपहर 12 बजे मैच शुरू होने वाला था, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, बारिश तेज होती गई और अंपायरों के पास मैच को रद्द करने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं रह गया। न्यूजीलैंड और भारत के बीच दूसरा टी-20 बे ओवल, माउंट माउंगानुई में रविवार को और मंगलवार को तीसरा टी20 मैच नेपियर के मैकलीन पार्क में खेला जाएगा। टी-20 श्रृंखला के बाद, न्यूजीलैंड और भारत 25 नवंबर से शुरू होने
भारत जोड़ों यात्रा के दौरान मीडिया प्रबंधन पर हुई चर्चा MP by mpeditor - November 16, 2022November 16, 20220 भोपाल। भारत जोड़ों यात्रा के लिए अभा कांग्रेस द्वारा नियुक्त मीडिया समन्वयक शिव भाटिया आज राजधानी भोपाल पहुंचे और प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में उन्होंने प्रदेश कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष, मीडिया पदाधिकारियों और प्रवक्ताओं के साथ आवश्यक बैठक ली। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने बताया कि श्री भाटिया ने आज भारत जोड़ों यात्रा के मप्र में प्रवेश के दौरान मीडिया प्रबंधन को लेकर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों और प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर यात्रा के दौरान मीडिया पदाधिकारियों की भूमिका और मीडिया में कवरेज पर रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह, महेन्द्र जोशी, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, प्रदीप अहिरवार, अजयसिंह यादव, अब्बास हफीज, रवि
आईसीसी टी-20 विश्व कप: भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रन से हराया Sports by mpeditor - November 6, 2022November 6, 20220 मेलबर्न। भारत ने आईसीसी टी-20 विश्व कप में जिम्बाब्वे को 71 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत अब 10 नवंबर को दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना करेगा, जबकि पहले सेमीफाइनल में 9 नवंबर न्यूजीलैंड का सामना पाकिस्तान से होगा।जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव (नाबाद 61) और केएल राहुल (51) के अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 186 रन बनाया। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.2 ओवर में 115 रनों पर सिमट गई। 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए। अर्शदीप और भुवनेश्वर कुमार ने जिम्बाब्वे की शुरुआत जो बिगाड़ी
भारत में मर्सिडीज बेंज की बिक्री में 28 फीसदी का इजाफा business by mpeditor - October 12, 2022October 12, 20220 नई दिल्ली। जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज की कार की बिक्री में इजाफा हुआ है। इस साल जनवरी से सितंबर के बीच भारत में मर्सिडीज-बेंज की बिक्री 28 फीसदी बढ़कर 11,469 इकाई हो गई। मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्टिन श्वेंक ने एक बयान में बताया कि हमारी बिक्री कोरोना महामारी के पूर्व के स्तर पर है। इस साल जनवरी से सितंबर के बीच भारत में मर्सिडीज-बेंज की बिक्री 28 फीसदी बढ़कर 11,469 इकाई हो गई। दरअसल कंपनी ने पिछले साल इसी अवधि में 8,958 कारें बेची थीं। इस साल के शुरुआती नौ महीनों में कार की बिक्री साल 2021 की बिक्री संख्या को पार कर गई है। मार्टिन श्वेंक ने कहा कि बाजार की मौजूदा
भारत ने आईसीसी टी 20 विश्व कप अभ्यास मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को 13 रन से हराया Sports by mpeditor - October 10, 2022October 10, 20220 पर्थ। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार के शानदार गेंदबाजी और इन-फॉर्म सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक की बदौलत भारत ने आईसीसी टी 20 विश्व कप अभ्यास मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को 13 रन से हराया। ऑस्ट्रेलिया के हालात में इस जीत से भारत की टी20 विश्व कप की तैयारियों को काफी बढ़ावा मिला है। हालांकि बल्लेबाजी कुछ हद तक कमजोर थी, लेकिन गेंदबाजों ने टीम के लिए काम आसान कर दिया। 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियाई टीम कभी भी मैच में नहीं रही। भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने डार्सी शॉर्ट और एश्टन टर्नर के विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह को भी तीन विकेट मिले। पावरप्ले के छह ओवरों में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया केवल 29 रनों पर
दक्षिण अफ्रीका ने भारत के लिए दिया 250 रन का लक्ष्य Sports by mpeditor - October 6, 2022October 6, 20220 लखनऊ। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने भारत के लिए 250 रन का लक्ष्य दिया है। द. अफ्रीका के डेविड मिलर ने शानदार पारी के खेलते हुए 63 बाल पर 75 रन बनाये। इसमें उन्होंने पांच चौका व तीन छक्का भी जड़े। वहीं हेनरिक क्लासेन ने 65 बाल पर छह चौका व दो छक्का की मदद से 74 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका ने यह स्कोर चार विकेट गवांकर बनाये। टास हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम की तरफ से क्विंटन डीकाक और जानेमन मलान ने पारी की शुरूआत की। दोनों ने 49 रन की साझेदारी की। शार्दुल ठाकुर ने पहला विकेट मलान झटका। उन्होंने मलान
दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे टी20 में भारत को 49 रन से हराया Sports by mpeditor - October 5, 2022October 5, 20220 इंदौर। दक्षिण अफ्रीका ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मैच में भारत को 49 रनों से हरा दिया है। हालांकि भारतीय टीम ने इस टी20 सीरीज को 2-1 अपने नाम किया। मेहमान टीम की इस जीत के हीरो दो खब्बू बल्लेबाज राइली रूसो (नाबाद 100 रन) और क्विंटन डिकॉक (68 रन) रहे।दक्षिण अफ्रीका के 228 रन के विशास लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर बिना खाता खोले आउट हो गए। वहीं कोहली के स्थान पर टीम में जगह पाने वाले श्रेयश अय्यर भी कुछ खास नहीं कर सके और एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिर दोनोंं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और
महिला एशिया कप : भारत ने मलेशिया के सामने रखा 182 रनों का लक्ष्य Sports by mpeditor - October 3, 2022October 3, 20220 सिलहट। भारत ने महिला एशिया कप के अपने दूसरे मुकाबले में मलेशिया के सामने जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य रखा है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट पर 181 रन बनाए। भारत के लिए सब्भिनेनी मेघना ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी लगाते हुए 69 रन बनाए, जबकि शेफाली वर्मा ने 46 और रिचा घोष ने 33 रन बनाए। मलेशियाई टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत को सब्भिनेनी मेघना और शेफाली वर्मा ने अच्छी शुरूआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 13.5 ओवर में 116 रन जोड़े। इसी स्कोर पर विनिफ्रेड दुराएसिंघम ने मेघना को आउट का भारत को पहला झटका दिया। मेघना ने 53 गेंदों