सांसदों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाँधी को पुष्पांजलि अर्पित की Nation by mpeditor - November 19, 2022November 19, 20220 नई दिल्ली। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाँधी की जयंती के अवसर पर संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।राज्य सभा से विपक्ष के नेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसदों और पूर्व सांसदों ने इंदिरा गाँधी को पुष्पांजलि अर्पित की। लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार और राज्य सभा के महासचिव पी.सी. मोदी और संसद के दोनों सचिवालयों के अधिकारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर देश भर के राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूलों और कॉलेजों से चुने गए युवा प्रतिभागियों ने इंदिरा गाँधी को पुष्पांजलि अर्पित करने के समारोह में भाग लिया।
पूर्व प्रधामंत्री स्व. इंदिरा गांधी जी और विरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करेगी कांग्रेस Uncategorized by mpeditor - November 18, 2022November 18, 20220 भोपाल। भारत रत्न, देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी और वीरांगना लक्ष्मीबाई की शनिवार, 19 नवम्बर 2022 को जन्म जयंती पर कांग्रेसजनों द्वारा दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हंे पुष्पाजलि दी जायेगी। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने बताया है कि 19 नवम्बर को भारत रत्न, देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी और वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती पर राजधानी के व्हीआईपी रोड़ खानूगांव चौराहा स्थित प्रस्तावित प्रतिमा स्थल पर पूर्वान्ह 11 बजे, प्रियदर्शनी पार्क में पूर्वान्ह 11.30 बजे और प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में दोपहर 12 बजे उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि दी जायेगी। इस अवसर पर पीसीसी में वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती पर उनके चित्र
देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कमलनाथ ने दी श्रद्धांजलि Politics by mpeditor - October 31, 2022October 31, 20220 भोपाल। भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज सोमवारको 38वीं पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। इंदिरा गांधी ने अपने शासन काल में देश की उन्नति के लिए कई बड़े फैसले लिए है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर मप्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने स्मरण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा ‘देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी जी के नेतृत्व, अपनत्व और मातृत्व का मुझे सदा प्रतिसाद मिला। वे आज हमारे बीच नही है , आज उनके अवसान दिवस पर उनके श्रीचरणो में नमन करता हूँ। वे सिर्फ़ स्मृतियों में नहीं अपितु आदर्शों में भी सदैव मेरे साथ हैं। उन्होंने कहा कि आज जब विघटनकारी