ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट से झूठी घोषणाओं के अलावा कुछ नहीं मिला मध्य प्रदेश की जनता को: तरुण भनोट Politics by mpeditor - January 14, 2023January 14, 20230 भोपाल। मध्यप्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में 3 दिन चले प्रवासी भारतीय सम्मेलन और 2 दिन चली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद प्रवासी भारतीयों और निवेशकों के हाथ में अपमान आया और प्रदेश की जनता के हिस्से में खोखली घोषणाएं। प्रदेश सरकार दावा कर रही है कि इस इन्वेस्टर्स समिट से 15 लाख करोड़ से अधिक का निवेश आएगा और करीब 29 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। लेकिन पिछले इन्वेस्टर्स सम्मेलन का परिणाम देखें तो पता चलता है कि सरकार झूठे वादे करने के अलावा और कुछ नहीं कर रही है। कांग्रेस विधायक एवं पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट ने जारी बयान में यह बात कही। श्री भनोट ने कहा कि शिवराज सरकार की सारी इन्वेस्टर्स समिट का हिसाब जोड़ें तो
शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को बदनाम करने का ठेका ले रखा है Politics by mpeditor - January 10, 2023January 10, 20230 भोपाल। जब व्यवस्था नहीं थी तो प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 6000 लोगों को आमंत्रित करने का क्या औचित्य है? सरकार और प्रशासन की इस लापरवाही ने देश विदेश में मध्यप्रदेश की साख को धब्बा लगा दिया है। व्यापम को लेकर पहले भी मध्यप्रदेश वैश्विक स्तर पर बदनाम हो चुका है। इस असफलता का मूल कारण प्रदेश में स्थानीय स्तर पर जो भाजपा में राजनैतिक अंतर्द्वंद चल रहा है, उसका खामियाजा इन्वेस्टर्स मीट में प्रदेश को भोगना पड़ा है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में यह बात कही। नेताद्वय ने कहा कि क्या कारण है कि प्रदेश के गृहमंत्री जो इंदौर के प्रभारी हैं, मुख्यमंत्री के इशारे पर उन्हें
मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन मिलेगी ठंड से राहत weather by mpeditor - January 9, 2023January 9, 20230 भोपाल। मध्यप्रदेश का नौगांव शनिवार-रविवार की रात सबसे ठंडा रहा था। यहां न्यूनतम तापमान -1 डिग्री रहा था। वहीं मौसम विभाग ने सोमवार को भी प्रदेश में ठंड का जोर रहने और शीतलहर चलने की आशंका जताई है। इसके साथ ही प्रदेश के उत्तरी इलाकों में कोहरा भी रहेगा। प्रदेश के 10 शहरों में रात का पारा चार डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया। इंदौर-खंडवा को छोड़ दें, तो प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं चढ़ सका। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन दिन ठंड से राहत मिलने की बात कही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्यप्रदेश में अगले चार दिनों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सोमवार यानी नौ जनवरी को प्रदेश के
मप्र कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में मिले पूर्ण बहुमत की खुशी पर मनाया जश्न, आतिशबाजी भी की News by mpeditor - December 8, 2022December 8, 20220 भोपाल। हिमाचल प्रदेश में संपन्न हुये विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ मिली जीत को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय परिसर में आज कांग्रेसजनों ने जश्न मनाकर खुशी का इजहार किया। आपस में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान कांग्रेसपार्टी जिंदावाद के नारे लगाये गये। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजीव सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल, भोपाल शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, राजकुमार सिंह, मीडिया उपाध्यक्षत्रय अजयसिंह यादव, संगीता शर्मा, अब्बास हफीज, अवनीश बुंदेला, कुंदन पंजाबी, प्रशांत गुरूदेव, विक्की खोंगल, विवेक त्रिपाठी, मतीन खान, वाहिद खान, बबन बुंदेला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
मध्य प्रदेश में ठंडे पड़े मौसम के तेवर, दिन में हुआ सर्दी का अहसास MP by mpeditor - November 22, 2022November 22, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश में अब ठंड रफ्तार पकड़ने लगी है। रात के बाद अब दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस तक नीचे चल रहा है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में पारा 26 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। इससे दिन में भी गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर, मलाजखंड, खजुराहो, खंडवा एंव बैतूल शीतलहर की चपेट में आ गए हैं।मौसम विभाग के अनुसार सागर, नर्मदापुरम और इंदौर में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है, जबकि शेष संभागों में सामान्य से कम रहा। सबसे कम तापमान उमरिया, बैतूल, मलाजखंड और खजुराहो में 8 डिग्री तक आ गया है। वैज्ञानिकों के
कमलनाथ से मप्र कांग्रेस पान उत्पादक एवं व्यवसाय प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर संगठनात्मक चर्चा की News by mpeditor - November 17, 2022November 17, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से आज मप्र कांग्रेस पान उत्पादक एवं व्यवसाय प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर संगठनात्मक चर्चा की। इस दौरान श्री नाथ के समक्ष प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों ने पदभार ग्रहण किया। श्री नाथ ने प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से कहा कि आप सभी चौरसिया, तम्बोली एवं समस्त पान उत्पादक, थोक एवं फुटकर पान विक्रेता के हित में कार्य कर उन्हें कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का काम करें। मुलाकात के दौरान प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बसंत चौरसिया सहित बड़ी संख्या में प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित थे। श्री धनोपिया ने बताया कि मप्र कांग्रेस पान उत्पादक एवं व्यवसाय प्रकोष्ठ में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई
मप्र कांग्रेस की मीडिया टीम ने भारत जोड़ो यात्रा मार्ग का लिया जायजा MP by mpeditor - November 14, 2022November 14, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस की मीडिया टीम ने सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ों यात्रा का मप्र में प्रवेश स्थान पर पहुंचकर भारत जोड़ों यात्रा मार्ग का अवलोकन किया, जिसमें उन्होंने बुरहानपुर और खंडवा में जिला कांग्रेस की मीडिया टीम के प्रवक्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा कर यात्रा प्रवास से संबंधित प्रचार-प्रसार को लेकर बैठक कर यात्रा के संबंधित बुनियादी सुविधाएं जुटाने पर रणनीति तैयार की तथा यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। प्रदेश कांग्रेस की मीडिया टीम ने महाराष्ट्र के जलगांव जिले के बुलडाना से मप्र की सीमा बोदरली स्थित यात्रा प्रवेश स्थल पर जाकर व्यवस्थाओं संबंधी वस्तुस्थिति से अवगत होकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुधारने पर विस्तृत समूह चर्चा की। कांग्रेस की मीडिया
मध्य प्रदेश में 100 करोड से ज्यादा के घोटाले के जिम्मेदारों को बचाया जा रहा: अजयसिंह यादव Politics by mpeditor - November 12, 2022November 12, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजयसिंह यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार के पुलंदों पर 304 करोड़ रूपये की लागत से बना प्रदेश के धार जिले का कारम बाँध विगत तीन माह पूर्व 11 अगस्त 2022 को घपले घोटाले के कारण पहली ही बारिश में निर्माणधीन होते ही बह गया। राज्य सरकार ने आनन फानन में इस घोटाले को छिपाने और जनता को भ्रमित करने एक जांच समिति बनायी थी, लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद सरकार की उस जांच समिति और उसके द्वारा की गई कार्यवाही का कोई नतीजा सिफर होते हुये दिखायी नहीं दिया। श्री यादव ने कहा कि एनएनएस कंपनी द्वारा बनाये गये इस बांध में जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों और सरकार की मिली भगत से
मध्य प्रदेश में 15 नवंबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम, महीने में नहीं पड़ेगी ज्यादा ठंड weather by mpeditor - November 11, 2022November 11, 20220 भोपाल। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में 15 नवंबर तक मौसम इसी प्रकार रहेगा। वहीं, नवंबर के पूरे माह में भी सर्दी ज्यादा रफ्तार नहीं पकड़ पाएगी। प्रदेश में इस बार नवंबर का महीना बीते तीन सालों में सबसे ज्यादा गर्म रहने वाला है।मध्यप्रदेश में इस बार नवंबर महीना बीते तीन साल में सबसे कम ठंडा रहा है। इस बार बारिश ज्यादा हुई है तो उम्मीद की जा रही है कि ठंड भी ज्यादा पड़ेगी, लेकिन नवंबर के दूसरे सप्ताह में न्यूनतम तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस तक ही आ पाया है। सिर्फ मंडला और रायसेन में यह सबसे कम (11 डिग्री सेल्सियस तक) आया है। इससे पहले साल 2019 में नवंबर महीने में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम
मध्य प्रदेश में अगले सप्ताह से रफ्तार पकड़ेगी ठंड MP by mpeditor - October 31, 2022October 31, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश में अब ठंड के लिए तैयारी कर लेनी चाहिए। 31 अक्टूबर से एक नया वेदर सिस्टम पाकिस्तान से होते हुए हिमालय के रास्ते मैदानी इलाकों में आना शुरू हो रहा है। ऐसे में पहले दो से तीन दिन हल्के बादल के साथ हल्की गर्मी बढ़ सकती है। इसके बाद मौसम में ठंडक घुलने लगेगी।मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि 6 नवंबर के बाद प्रदेश का मौसम बदलने लगेगा और अच्छी ठंड की शुरुआत हो जाएगी। पहले सप्ताह रात का तापमान 14 डिग्री के भी नीचे आ सकता हैं, जबकि दिन में पारा 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे जा सकता हैं। इस बार देशभर में करीब 4 महीने कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।