मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों की स्थिति पर कमलनाथ ने उठाए सवाल News by mpeditor - October 29, 2022October 29, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की 18 वर्ष की सरकार में मध्यप्रदेश स्कूली शिक्षा के मामले में निरंतर गर्त में गया है, इसके गवाह खुद आँकड़े हैं और अब चुनावी वर्ष में जनता को गुमराह करने के लिए सीएम राईज विद्यालयों के झूठे सपने दिखाए जा रहे है। कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों की खस्ताहाल स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश में पिछले 18 वर्ष से भाजपा की सरकार है, यदि बात करें तो पिछले 18 वर्ष में मध्य प्रदेश स्कूली शिक्षा के मामले में निरंतर गर्त में गया है। यदि देशभर के आंकड़े उठाकर देखे जाएं तो स्कूली शिक्षा में मध्यप्रदेश का नंबर बेहद नीचे है और
कांग्रेस सरकार बनते ही मध्य प्रदेश के किसानों काकर्ज माफ किया जाएगा: कमलनाथ Politics by mpeditor - October 21, 2022October 21, 20220 भोपाल/ बड़ा मलहरा। प्रदेश में 11 महीने बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रही है और सरकार बनते ही प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। हम सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने छतरपुर के बड़ा मलहरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। कमलनाथ ने कहा कि हम किसानों के हित में काम करते हैं। जब मैं मुख्यमंत्री था तो मैंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा था कि हमें कागजों का पेट नहीं भरना है किसानों का पेट भरना है। कांग्रेसमें किसानों की कर्ज माफी शुरू की थी उसे शिवराज सिंह चौहान सरकार ने बंद कर दिया 11 महीने बाद कांग्रेस की
मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन 32 जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश weather by mpeditor - September 21, 2022September 21, 20220 भोपाल। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से प्रदेश एकबार फिर से तरबतर होना शुरू हो गया है। मंगलवार दोपहर बाद राजधानी भोपाल के कई इलाकों में तेज और कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। बीते चौबीस घंटों के दौरान सीधी, इंदौर, ग्वालियर, सागर, दमोह, मंडला, मलाजखंड, गुना, खजुराहो और शिवपुरी में बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों यानी तीन दिन तक भोपाल-इंदौर समेत 32 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।मध्यप्रदेश में इस सीजन में अब तक साढ़े 44 इंच औसत बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 22% ज्यादा है। अभी भी बुंदेलखंड और बघेलखंड समेत प्रदेश के कुछ इलाकों में सामान्य से कम बारिश ने चिंता बढ़ा रखी है। मौसम
मध्यप्रदेश में फिर शुरू होगा बारिश का दौर weather by mpeditor - September 8, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। शुक्रवार से प्रदेश में फिर से बारिश शुरू होगी, जो 14 सितंबर तक चलेगी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 8 दिन में दो नए सिस्टम बन रहे हैं। हालांकि, इससे पहले बुधवार को भी प्रदेश के इंदौर, जबलपुर, मंडला समेत कई जिलों में बारिश हुई। सितंबर माह की शुरुआत से ही मौसम के अलग-अलग रंग दिखाई दे रहे हैं। कभी तेज धूप परेशान करती है, तो बारिश गर्मी से राहत दे रही है। कुछ शहरों में काफी तेज बारिश हुई। इससे एक बार फिर से डैम ओवरफ्लो हो गए। नदी-नाले उफान पर भी आ गए। ऐसा ही दौर नौ सितंबर से फिर से शुरू होने की संभावना