‘बेशरम रंग’ को लेकर बरपे हंगामे के बीच ‘पठान’ का दूसरा गाना रिलीज के लिए तैयार Entertainment by mpeditor - December 20, 2022December 20, 20220 शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म 'पठान' का पहला गाना बेशरम रंग' हाल ही में रिलीज किया गया था। दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान पर फिल्माया यह गाना अपनी रिलीज के बाद से विवादों में है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म के दूसरे गाने की रिलीज की भी तैयारी कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार 'बेशरम रंग' कंट्रोवर्सी के बीच मेकर्स फिल्म का दूसरा गाना इसी महीने 22 दिसंबर को रिलीज करेंगे। इस गाने का नाम होगा 'जुमे जो पठान'। ये एक कव्वाली सांग होगा, जिसे शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर नए अंदाज में फिल्माया गया है । रिपोर्ट्स के अनुसार, काफी समय बाद इस गाने के जरिये दर्शक शाहरुख खान के जबरदस्त डांस मूव्स देख सकेंगे।
‘पठान’ से पहले भी दीपिका पादुकोण की कई फिल्मों को करना पड़ा है विवाद का सामना Entertainment by mpeditor - December 15, 2022December 15, 20220 दीपिका पादुकोण अभिनीत अपकमिंग फिल्म 'पठान' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। दरअसल हाल ही में फिल्म का गाना बेशरम रंग रिलीज हुआ है, जिसमें दीपिका के भगवा बिकनी पहनने पर विवाद छिड़ गया है। दीपिका ट्रोलर्स के निशाने पर हैं और फिल्म के बॉयकॉट की मांग भी सोशल मीडिया पर छिड़ गई है। हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब दीपिका की किसी फिल्म को लेकर विवाद छिड़ा है। इससे पहले भी वह अपनी कई फिल्मों को लेकर यूजर्स का नाराजगी का शिकार हो चुकी हैं। दम मारो दम साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'दम मारो दम' में दीपिका पादुकोण के आइटम सांग को लेकर काफी विवाद हुआ था । लिरिक्स की वजह से गाने की काफी
रिलीज होते विवादों में फंसा किंग खान की ‘पठान’ का गाना बेशरम रंग Entertainment by mpeditor - December 14, 2022December 14, 20220 शाहरुख़ खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म पठान का पहला गाना 'बेशरम रंग' बीते सोमवार को रिलीज हुआ है। लेकिन रिलीज के बाद से ही इस गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है।दीपिका-शाहरुख़ पर फिल्माए गए इस गाने में दोनों के बीच जबरदस्त सिजलिंग केमेस्ट्री देखी जा सकती है। इस सॉन्ग को शिल्पा राव, विशाल-शेखर और कैरालिसा मोंटेरियो ने गाया है। वहीं इसके लिरिक्स कुमार के ने दिए हैं। म्यूजिक विशाल और शेखर का है जबकि गाने को वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया है। रिलीज के बाद से ही एक तरफ जहां इस गाने को लेकर आरोप लग रहे हैं कि यह ओरिजनल नहीं है तो वहीं गाने में दीपिका की भगवा ड्रेस को लेकर भी कुछ
‘पठान’ से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक आउट Entertainment by mpeditor - August 25, 2022August 25, 20220 शाहरुख़ खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म 'पठान' काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। बीते दिनों मेकर्स ने फिल्म के लीड एक्टर शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक जारी किया था। वहीं अब मेकर्स ने गुरुवार को फिल्म से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है। यह फर्स्ट लुक एक मोशन पोस्टर है, जिसे जॉन अब्राहम ने फैंस के साथ साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा-'मैं अपने एक्शन को अब बोलने दूंगा। यशराज के 50 सालों के साथ पठान का सेलिब्रेशन, आपकी बिग स्क्रीन पर 2023 में'।फिल्म के इस फर्स्ट लुक में जॉन हाथ में बंदूक लिए धांसू अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका ये डेयरिंग अंदाज