शहडोल में गरजे कमलनाथ, प्रदेश सरकार पर जमकर साधा निशाना Politics by mpeditor - November 7, 2022November 7, 20220 शहडोल/ भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को अपने एक दिवसीय प्रवार पर शहडोल पहुंचे। यहां विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ प्रदेश सरकार पर जमकर बरसेें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की 18 वर्ष से सरकार है, इन 18 वर्षों में भाजपा सरकार ने प्रदेश को भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, माफिया राज, दुष्कर्म की घटनाएं दी है। कमलनाथ ने कहा कि यह तस्वीर आज मध्यप्रदेश की है। शिवराज सरकार में आज प्रदेश की पहचान माफिया राज, मिलावटखोरों से होती है। पूर्व सीएम ने कहा कि आज राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। कन्याकुमारी से कश्मीर तक तीन हजार किलोमीटर से अधिक की वो पैदल यात्रा कर रहे हैं, कितनी मेहनत व परिश्रम कर रहे हैं
प्रदेश सरकार पर फिर बरसे कमलनाथ Politics by mpeditor - November 2, 2022November 2, 20220 भोपाल। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ इन दिनों आक्रामक हैं और आए दिन प्रदेश सरकार पर जुबानी हमले कर रहे हैं। इसी क्रम में एक बार फिर उन्होंने प्रदेश में महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार से इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है। कमलनाथ ने बुधवार को एक के बाद ट्वीट कर महिला सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज मध्यप्रदेश में सबसे पहले प्राथमिकता हमारी लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को सुरक्षा व सम्मान देने की होना चाहिये। आज प्रदेश में प्रतिदिन हमारी मासूम बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएँ घट रही है। आज प्रदेश में बहन-बेटियाँ कही भी सुरक्षित नहीं है। निरंतर घट रही घटनाओं
राज्य सरकार और उसके मुखिया शिवराजसिंह चौहान ने मानवता को दी तिलांजलि Politics by mpeditor - November 1, 2022November 1, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और पूर्व महापौर विभा पटेल ने गुजरात के मोरबी हादसे और खंडवा जिले के जसवाड़ी गांव में चार वर्षीय मासूम बालिक के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद भी राजधानी भोपाल में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर बृहद पैमाने पर किये जा रहे सांस्कृति कार्यक्रम को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद मप्र सरकार यह आयोजन कर झूठी शान लूटने और सुर्खियां बंटरोने का काम कर रही है। विभा पटेल ने कहा कि यह अत्यंत शर्मनाक एवं दुखद है कि भाजपा 11 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के कारण राज्य सरकार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम कर रही है। राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा यह तामझाम
प्रदेश सरकार द्वारा दो हजार करोड़ का कर्ज लेने पर कांग्रेस ने कसा तंज MP by mpeditor - October 27, 2022October 27, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संतोष सिंह परिहार ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा आए दिन कर्ज लिए जाने और प्रदेश की जनता पर इस कर्ज का बोझ डालने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार तीन लाख करोड़ से अधिक के कर्ज बोझ से दबी हुई हैं, उसके बावजूद भी सरकार द्वारा आर्थिक प्रबंधन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सरकार योजनाओं के क्रियान्वय के बजाय उनकी लांचिंग, इवेंट और उसके प्रचार-प्रसार पर अधिक खर्च कर झूठी वाहवही लूटने मंे लगी हुई है। श्री परिहार ने कहा कि महाकाल लोक के लोकार्पण पर ही करोड़ों रुपए बेवजह खर्च कर दिए गए। इसी तरह हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भोपाल तथा ग्वालियर में