सांसद प्रज्ञासिंह ठाकुर का बयान संवैधानिक मूल्यों के खिलाफऔर तालिवानी चरित्र का परिचायक: दीप्ति सिंह News by mpeditor - December 16, 2022December 16, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीप्ति सिंह ने फिल्म पठान को लेकर भोपाल से निर्वाचित भाजपा सांसद प्रज्ञासिंह ठाकुर के उस बयान को जिसमें उन्होंने ‘‘भगवा का अपमान करने पर मुंह-हाथ तोड़कर हाथ में दे देंगे’’ को संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ और तालिवानी चरित्र का परिचायक बताया है। उन्होंने कहा कि अपने ही साथी संघ प्रचारक सुनील जोशी की हत्या की आरोपित रहीं एक आपराधिक प्रवृति और विध्वंस में विश्वास रखने वाली सांसद से इसी तरह की अपेक्षा की जा सकती है। दीप्ति सिंह ने कहा कि सनातन धर्म में देवी-देवता की पूजा को लेकर कई विधि-विधान और रंगों का उपयोग बताया गया है। जिसमें लाल, पीला, सफेद हरा रंग और उनके प्रभाव भी उल्लेखित किये गये हैं, जिसमें भगवा रंग का