पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी और वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्य स्मरण किया Politics by mpeditor - November 19, 2022November 19, 20220 भोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, युगदृष्टा स्वर्गीय इंदिरा गांधी और अंग्रेजों से लोहा लेने वाली वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने इन दोनों महान प्रर्तिमूर्तियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि दीं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने स्व. इंदिरा जी और वीरांगना लक्ष्मीवाई का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि इंदिरा जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने खून की कुर्बानी दी है, वे एक ऐसा सशक्त नेतृत्व थीं, जिसका लोहा पूरे विश्व ने माना। उनकी कार्यशैली अनूठी रही है, उन्होंने दृढ़निश्चय के साथ जनहित के लिए जो भी फैसले लिये उनसे आजाद भारत को विकास के रास्ते पर