कांग्रेस ने तैलिक साहू राठौर समाज के लिए हीतेश साहू को बनाया प्रदेश समन्वयक MP Nation News Politics by mpeditor - April 20, 2023April 22, 20230 कमलनाथ ने तैलिक साहू समाज की मांग पर स्वीकृति दी भोपाल - प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देश पर मध्यप्रदेश कांग्रेस समाज समन्वय प्रकोष्ठ के अंतर्गत तैलिक साहू राठौर समाज से समन्वय स्थापित करते के लिए रायसेन (उदयपुरा) के हितेश साहू को प्रदेश समन्वयक मनोनीत कर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह और उपाध्यक्ष एवं समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया द्वारा श्री साहू को तैलिक साहू समाज से समन्वय हेतु प्रदेश समन्वयक मनोनीत किया गया है। कमलनाथ ने साहू समाज के महासंगठन द्वारा की गई मांग पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। उपस्थित साहू समाज के वरिष्ठजनों ने कमलनाथ का आभार व्यक्त किया।कांग्रेस पार्टी श्री साहू
कंकाली माता मंदिर में चोरी की कोशिश और पुजारी पर हुए हमले की घटना पर कमलनाथ ने राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए Nation News Politics by mpeditor - April 19, 2023April 19, 20230 शिवराज सरकार में इंसान के घर से लेकर भगवान तक का घर भी सुरक्षित नहीं भोपाल - मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के कंकाली माता मंदिर में चोरी की कोशिश और पुजारी पर हुए प्राणघातक हमले की घटना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार में इंसान के घर से लेकर भगवान तक का घर भी सुरक्षित नहीं है।वहीं घटना पर पीसीसी अध्यक्ष के निर्देश पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी बुधवार को कंकाली माता मंदिर पहुंचें और पीड़ित पुजारियों से भी मुलाकात की।दरअसल, रायसेन जिले के गुदावल गांव में स्थित कंकाली माता मंदिर में लूट के इरादे रविवार की रात कुछ बदमाश हथियार लेकर घुसे।
सीहोर में कार्यकर्ता बैठक में बोले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सामंजस्य, समन्वय और संवाद के साथ संगठन करें मजबूत Nation News Politics by mpeditor - April 19, 2023April 22, 20230 पूर्व सीएम ने सीहोर और आष्टा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पढ़ाया एकजुटता का पाठ सीहोर/ आष्ठा/ भोपाल - मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए समूचे मध्यप्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को पहले दौर में 66 सीटों का जिम्मा सौंपा है जहां कांग्रेस ने तीन-चार बार चुनाव में हार का सामना किया। 66 सीटों के दौरों के बाद पूर्व सीएम बाकी सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इसी क्रम में वे सीहोर जिले के सीहोर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे जहां प्रथम सत्र में उन्होंने कांग्रेस के मंडल सेक्टर अध्यक्षों की बैठक ली जिसमें कांग्रेस जनों को बूथ प्रबंधन का पाठ
सिख कौम को बदनाम करने की कोशिशों को किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने देंगे: सच सलूजा Nation News Politics by mpeditor - April 19, 2023April 19, 20230 'गुरु घर की मर्यादा का पालन करवाना वहाँ के सेवादारों का कर्तव्य' भोपाल - प्रदेश कांग्रेस कौमी एकता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और सिख यूथ एसोसिएशन ऑफ़ इंदौर के अध्यक्ष सचप्रीत सिंह (सच सलूजा) ने एक बयान में कहा कि किसान आंदोलन के बाद कुछ ताकतें इस देश में सिख कौम को बदनाम करने की संगठित कोशिशें कर रही हैं। किसान आंदोलन के बाद इस बात की आशंका भी सभी को थी। जो दरबार साहिब (अमृतसर)में वाकया हुआ है, वह धुव्रीकरण करने की एक सुनियोजित कोशिश नहीं तो और क्या है?श्री सलूजा ने कहा कि हर धर्म स्थल पर दर्शन करने के अपने नियम व क़ायदे होते हैं, किसी भी गुरुद्वारा साहिब में छोटे कपड़ों में जाना व तम्बाकू, सुपारी ले जाना
नपा अधिकारी के साथ मारपीट करने वाले भाजपा नेता के विरूद्व प्रकरण दर्ज कर दण्डात्मक कार्यवाही की जाये – डॉ. गोविंद सिंह Nation News by mpeditor - April 19, 2023April 19, 20230 नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की कार्यवाही की मांग भोपाल - भाजपा नेता अम्बरीश शर्मा द्वारा नगर पालिका लहार के अधिकारी के साथ मारपीट किये जाने की घटना को लेकर मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को पत्र लिखकर मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही करने की मांग की है।डॉ. सिंह ने पत्र लिखा है कि बीते 18 अप्रैल, 2023 को नगरपालिका लहार निवासी मोहन झा द्वारा सड़क पर किये गये अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने की कार्यवाही तहसीलदार लहार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी लहार की मौजूदगी अतिक्रमण हटाओ अमले द्वारा की जा रही थी, तभी भारतीय जनता पाटी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अम्बरीश शर्मा उर्फ
बिलकिस बानो प्रकरण में कोर्ट का सवाल – दोषियों को रिहा करके आप क्या संदेश दे रहे हैं? Nation News Politics by mpeditor - April 19, 2023April 19, 20230 अगर आप दोषियों को रिहा करने की वजह नहीं बताते हैं तो हम अपना निष्कर्ष निकालेंगे -सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली - सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले में गुजरात सरकार से पूछा है कि दोषियों को रिहा करके आप क्या संदेश दे रहे हैं? कोर्ट ने मंगलवार को बिलकिस बानो की उस याचिका पर सुनवाई की, जिसमें उन्होंने गुजरात सरकार पर अपने मामले के दोषियों को समय से पहले रिहा करने का आरोप लगाया था। उन्होंने अपनी याचिका में 11 दोषियों को रिहा किए जाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।जस्टिस केएम जोसेफ और बीवी नागरत्ना की बेंच ने सुनवाई के दौरान सरकार से दोषियों की रिहाई का कारण पूछा। कोर्ट ने कहा- आज यह बिलकिस के साथ
कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करा रहीहै भाजपा: दिग्विजय सिंह Nation News Politics by mpeditor - April 18, 2023April 18, 20230 पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में मप्र कांग्रेस प्रशासनिक अत्याचार निवारण समिति की बैठक संपन्न भोपाल - राजधानी भोपाल स्थित कांग्रेस मुख्यालय में मंगलवार को मप्र कांग्रेस प्रशासनिक अत्याचार निवारण समिति की बैठक राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जेपी धनोपिया, शशांक शेखर, के.के. मिश्रा, प्रभु सिंह ठाकुर व अन्य नेता मौजूद रहे। श्री सिंह ने इस दौरान कमेटी के सदस्यों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे उत्पीड़न की संभागवार रिपोर्ट ली।श्री सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि कांग्रेस आरटीआई एक्टिविस्ट को भी तैयार कर रही है। सेल प्रकोष्ठ काफी अच्छा काम कर रहा है। चाहे जमीन पर खदान पर कब्जा कर लिया है उन पर नजर रखी जायेगी। परिवर्तन संकल्प पदयात्रा
प्रदेश पर साढ़े तीन लाख करोड़ का कर्ज, लेकिन इस राशि को रोजगार पर खर्च नहीं किया जा रहा ? – कमलनाथ Nation News Politics by mpeditor - April 18, 2023April 19, 20230 कांग्रेस सरकार आने पर महिलाओं को 1500 रू. महीना, 500 रू. में सिलेण्डर देगी: कमलनाथ खातेगांव/ भोपाल - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से पूछा है कि प्रदेश पर 3:30 लाख करोड़ का कर्ज होने के बाद भी इतनी बेरोजगारी क्यों है। उन्होंने खातेगांव में एक जनसभा में कहा कि पूरा इलाका कृषि क्षेत्र से जुड़ा हुआ है जो नौजवान कृषि परिवारों से आते हैं वह अच्छे से जानते हैं कि यदि कृषि क्षेत्र कमजोर रहा तो नौजवानों के भविष्य का क्या होगा? अगर खातेगांव के किसान को समय पर खाद-बीज ना मिले, फसलों का सही मूल्य ना मिले, सही सिंचाई की सुविधा ना मिले तो कैसे विकास होगा हमारे कृषि क्षेत्र का? श्रीनाथ
संजय राउत ने पवार का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा से कोई नहीं जुड़ेगा Nation News Politics by mpeditor - April 16, 2023April 16, 20230 अजित पवार और भाजपा की निकटता को खारिज किया संजय रावत ने मुंबई - शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने हाल ही में उद्धव ठाकरे से कहा है कि अगर कोई व्यक्तिगत रूप से भाजपा में शामिल होने का फैसला लेता है तो भी उनकी पार्टी भाजपा से कभी हाथ नहीं मिलाएगी. राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार के पार्टी छोड़कर राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच पार्टी के मुखपत्र ‘सामना' के साप्ताहिक स्तंभ ‘रोकटोक'में राउत ने यह टिप्पणी की है. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना के 16 विधायकों को अयोग्य घोषित करने का अनुरोध करने
मध्यप्रदेश सरकार ने निर्माण श्रमिकों की पेंशन योजना बंद की Nation News Politics by mpeditor - April 16, 2023April 16, 20230 इस योजना में पंजीकृत श्रमिकों को एक हजार रुपये प्रति माह पेंशन देने का प्रविधान था भोपाल - राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश के निर्माण श्रमिकों की पेंशन योजना बंद कर दी है। वर्ष 2013 में शुरू की गई मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार पेंशन योजना पिछले 11 वर्ष से श्रम विभाग द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही थी।इस योजना के अंतर्गत राज्य भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल में पंजीकृत श्रमिकों को एक हजार रुपये प्रति माह पेंशन देने का प्रविधान किया गया था।भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक पेंशन योजना 2013 के तहत विगत पांच वर्ष से निरंतर वैध परिचय पत्रधारी निर्माण श्रमिक भारत सरकार द्वारा संचालित स्वावलंबन पेंशन योजना के प्रविधान अनुसार स्वयं वार्षिक मासिक अंशदान वर्ष