You are here
Home > MP > सोनिया गांधी ने साधा BJP पर निशाना बोली- 5 साल ऐसी सरकार देखी जिसने अलगाव पैदा करने के अलावा कोई काम नहीं किया

सोनिया गांधी ने साधा BJP पर निशाना बोली- 5 साल ऐसी सरकार देखी जिसने अलगाव पैदा करने के अलावा कोई काम नहीं किया

नई दिल्ली-उत्तर प्रदेश में जल्द ही चौथे चरण के मतदान होने वाले हैं। जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव का प्रचार करने में जुटी हैं। उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के मतदान ये पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने भाजपा पर निशाना साधा। सोनिया गांधी ने सोमवार को वर्चुअल कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, ये चुनाव आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

सोनिया गांधी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में कही यह बात:

आज सोमवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मतदाताओं को संबोधित किया। जनता को एड्रेस करने के साथ ही सोनिया गांधी ने BJP पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि, “आपने 5 साल ऐसी सरकार देखी जिसने अलगाव पैदा करने के अलावा कोई काम नहीं किया।”

उन्होंने आगे कहा कि, “12 लाख से ज़्यादा सरकारी नौकरी पद खाली हैं, लेकिन सरकार उन पदों को नहीं भर रही है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सिलेंडर के दाम इतने बढ़ गए हैं कि, घर चलाना मुश्किल हो गया है।”

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आगे कहा, “हमने महिलाओं के लिए शक्ति विधान, युवाओं के लिए भर्ती विधान और उत्तर प्रदेश के विकास के लिए उन्नति विधान तैयार किया है। प्रियंका गांधी ने 40% टिकट महिलाओं को दी हैं। उत्तर प्रदेश के हक की लड़ाई लड़ते हुए हमारे 18,000 कार्यकर्ता जेल भेजे गए।”

देश में बेरोजगारी बढ़ गई है:

वहीं सोनिया गांधी ने कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी के मुद्दे पर भी केंद्र को घेरा है। उन्होंने कहा, “एक तरफ ऑक्सीजन की कमी है, तो दूसरी तरफ लोगों को इलाज के लिए दवाई नहीं मिल रही है। वहीं लॉकडाउन में काम बंद हो गया। यह मोदी-योगी सरकार का गैर-जिम्मेदाराना सरकार का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि, देश में बेरोजगारी बढ़ गई है।”

जनता से की वोट देने की अपील:

उन्होंने कहा कि, “यूपी में भाजपा ने न तो युवाओं को रोजगार दिया और न ही कोई राहत। कोरोना काल में कांग्रेस की ओर से की गई सारी कोशिशों पर भाजपा ने पाबंदी लगा दी। महंगाई की मार से महिलाओं को घर चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच उन्होंने रायबरेली की जनता को कांग्रेस के प्रत्याशी को बढ़-चढ़कर वोट देने की अपील की।”

Leave a Reply

Top