संगठन के 23 निष्क्रिय पदाधिकारियों को डाॅ. भूरिया ने किया पद से बर्खास्त MP by mpeditor - January 17, 2023January 17, 20230 भोपाल। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डाॅ. विक्रांत भूरिया ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से प्रदेश युवा कांग्रेस संगठन में एक बड़ी सर्जरी की है। डाॅ. भूरिया ने कड़ी कार्यवाही करते हुए आज प्रदेश के 03 सचिव, 1 जिला अध्यक्ष एवं 19 विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्षों को पदमुक्त कर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। साथ ही शेष सभी को चेतावनी भी है कि जो संगठन के अनुरूप मानदण्डों पर खरे नहीं उतरेंगे उन पर भी भविष्य में ऐसी ही कार्यवाही की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में इसी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सम्पूर्ण प्रदेश में युवा कांग्रेस का प्रत्येक विधानसभा में ‘‘यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो’’अभियान गतिशील है, जिसके तहत मध्यप्रदेश की विधानसभाओं में प्रत्येक बूथ पर