दो विधायकों पर महिला ने बदसलूकी के आरोप, दर्ज कराया प्रकरण Politics by mpeditor - October 7, 2022October 7, 20220 अनूपपुर। कोतमा विधायक सुनील सर्राफ और सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा पर एक महिला ने बदसलूकी का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वह रेवांचल एक्सप्रेस में अपने नवजात बच्चे के साथ सफर कर रही थी। बीती देर रात में नशे की हालत में दोनों विधायकों ने उसके साथ बदसलूकी कर दी। महिला ने जीआरपी से मदद मांगी। सागर जीआरपी महिला को अपनी सुरक्षा में लेकर भोपाल पहुंची। महिला ने जीआरपी हबीबगंज में शिकायत दर्ज कराई है। सागर में जीरो पर कायमी कर मामला आगे की जांच के लिए जबलपुर जीआरपी एसपी को दिया गया है। जीआरपी थाना प्रभारी एमएस सोमवंशी ने बताया कि महिला ने शिकायत की है।मामला सामने आने के बाद सिद्धार्थ कुशवाहा ने शुक्रवार
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का बड़ा बयान, पीएफआई पर की बैन लगाने की मांग Politics by mpeditor - September 22, 2022September 22, 20220 भोपाल। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कई ठिकानों पर आज एनआईए और ईडी ने छापा मारा। मप्र के इंदौर और उज्जैन में भी एनआईए ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इधर पीएफआई ठिकानों पर हुई छापामार कार्रवाई को लेकर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि है कि एनआईए पर तत्काल बैन की कार्रवाई होनी चाहिए।कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि जब सबूत है तो फिर पीएफआई पर प्रतिबंध में देरी क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे कई संगठन मध्य प्रदेश में मुस्लिम युवाओं को भडक़ाने का काम कर रहे हैं। इसलिए इन पर जल्द से जल्द प्रतिबंध लगाना चाहिए। कांग्रेस
कांग्रेस विधायकों ने पोषण आहार घोटाला के विरोध में गॉधी प्रतिमा के समक्ष दिया धरना Politics by mpeditor - September 16, 2022September 16, 20220 भोपाल। विधायक आरिफ मसूद के मध्य विधानसभा क्षेत्र स्थित पुरानी विधानसभा मिंटो हॉल परिसर गॉधी प्रतिमा के समक्ष आज शुक्रवार को कॉग्रेस विधायकों ने मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह जी के नेतृत्व में पोषण आहार में हुए भारी भ्रष्टाचार को लेकर धरना दिया गया। धरना स्थल पर कांग्रेस विधायकों ने शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पोषण आहार में करोड़ों रूपयों का घोटाला हुआ है। जो सरकार के मुखिया और महिला बाल विकास विभाग द्वारा किया गया सबसे बड़ा घोटाला है। इस घोटाले की विधान सभा सत्र के दौरान सदन में चर्चा होना थी, लेकिन विधानसभा के सदन को पहले ही स्थगित कर दिया गया। जब भी जनहित का कोई मुद्दा होता है शिवराज सरकार उन
कांग्रेस विधायक के रोने पर कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घेरा Politics by mpeditor - September 15, 2022September 15, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में गुरुवार को कांग्रेस विधायक पांचीलाल मेड़ा फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा पर धक्का-मुक्की कर गला दबाने का आरोप लगाया। साथ ही विधानसभा में पुलिस वालों पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया। कांग्रेस विधायक पांचीलाल मेढ़ा के विधानसभा में रोने को लेकर पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने ट््वीट कर सरकार का घेराव करते हुए कहा ‘यह है मध्यप्रदेश के एक आदिवासी विधायक का दर्द। सरकार भ्रष्टाचार व जनहित के मुद्दों पर ना सदन में चर्चा चाहती है, ना बाहर। विधायकों को भी सदन में प्रवेश से रोका जा रहा है।उन्होंने कहा कि एक विधायक को अपने क्षेत्र में बांध निर्माण में हुए भ्रष्टाचार